{"_id":"6a2c78188703a2572701b49b","slug":"contractor-blacklisted-and-directives-issued-for-an-fir-after-leaving-water-pipeline-work-incomplete-rohtak-news-c-17-roh1020-871461-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पानी की लाइन का काम अधर में छोड़ने पर ठेकेदार ब्लैक लिस्ट, एफआईआर के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पानी की लाइन का काम अधर में छोड़ने पर ठेकेदार ब्लैक लिस्ट, एफआईआर के निर्देश
विज्ञापन
07-जिला परिषद की जनरल हाउस की बैठक में पार्षदों की समस्या सुनतीं चेयरपर्सन मंजू हुड्डा व एडीसी
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। गद्दी खेड़ी गांव में पानी की लाइन का काम अधूरा छोड़ने पर जिला परिषद चेयरपर्सन मंजू हुड्डा ने ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने और एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को विकास भवन में आयोजित जिला परिषद की जनरल हाउस बैठक में एडीसी और चेयरपर्सन ने सभाषदों की समस्याओं को सुना।
बैठक में सात विकास कार्यों से जुड़े एजेंडे रखे गए। पिछली बैठक में डि-बार किए गए पार्षद अनिल हुड्डा व धीरज मलिक इस बार भी बैठक में शामिल नहीं हुए।
वार्ड 14 के जिला पार्षद सोनू ने जिंदराण स्कूल में शौचालयों की खराब स्थिति और अव्यवस्थाओं का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि हालात में सुधार न होने से ग्रामीणों में रोष है और यदि समाधान नहीं हुआ तो अगले माह स्कूल पर ताला लगाने तक की चेतावनी दी गई। इस पर एडीसी ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए।
जिला के गद्दी खेड़ी गांव में पानी की लाइन का काम अधर में छोड़ने पर ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट कर एफआईआर के निर्देश शुक्रवार को जिला परिषद चेयरपर्सन मंजू हुड्डा ने दिए।
विज्ञापन
विकास भवन में हुई जिला परिषद जनरल हाउस की बैठक में चेयरपर्सन मंजू हुड्डा व एडीसी नरेंद्र कुमार ने पार्षदों की समस्याएं भी सुनी। बैठक में विकास कार्याें से जुड़े सात एजेंडे आए। जिन पर चर्चा के बाद सभी पास किए गए। पिछले बैठक में डी बार किए गए दोनों पार्षद इस बैठक में शामिल नहीं हुए। बैठक करीब ढाई घंटे तक चली। जिसमें पार्षदों ने अपने मुद्दे जोर शोर से उठाए।
-- -- -- -- -- -- -
बैठक में खराब शौचायलयों का उठा मुद्दा
बैठक के दौरान वार्ड 14 से जिला पार्षद सोनू ने जिंदराण स्कूल में शौचालयों की खराब स्थिति और अन्य अव्यवस्थाओं का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि व्यवस्थाओं में सुधार न होने से ग्रामीणों में भारी रोष है और यदि हालात नहीं सुधरे तो अगले महीने स्कूल पर ताला लगाने तक की चेतावनी दी गई। इस पर एडीसी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वयं संज्ञान लेने का आश्वासन दिया और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। वहीं, वार्ड 1 से पार्षद अमित कुमार ने क्षेत्र में लंबे समय से बनी पेयजल समस्या का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि समस्या का अब तक समाधान नहीं हुआ है और जनता लगातार परेशान है।
जिला परिषद के वार्ड 10 से पार्षद पार्षद जयदेव डागर ने कहा कि अधिकारी सुनते नहीं है। कहा कि कार्यों में अधिकारी लापरवाही भी करते हैं। अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
50 मिनट देरी से शुरू हुई बैठक :
जिला परिषद की बैठक का समय सुबह 11 बजे था लेकिन जिप चेयरपर्सन मंजू हुड्डा व एडीसी नरेंद्र कुमार के देरी से पहुंचने के चलते बैठक 50 मिनट देरी से शुरू हुई।
बैठक में इन प्रमुख एजेंडों पर हुई चर्चा
जिला परिषद की 12 मार्च के बाद आयोजित बैठक में पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि के साथ सात एजेंडे रखे गए। बैठक में वित्तीय वर्ष 2021-22 से 2025-26 तक विकास कार्यों में खर्च के बाद उपलब्ध राशि का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया।
इसके साथ ही विकास कार्यों की विभागीय प्रक्रिया तथा वार्डवार कार्यों का विवरण दिया गया। वर्ष 2025-26 में शामिल विकास कार्यों की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने पर चर्चा की गई। वहीं, विकास कार्यों में संशोधन कर प्रशासनिक स्वीकृति देने के प्रस्ताव पर भी विचार किया गया।

07-जिला परिषद की जनरल हाउस की बैठक में पार्षदों की समस्या सुनतीं चेयरपर्सन मंजू हुड्डा व एडीसी - फोटो : Archive