सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Daily tasks should be performed without stress.

एआई विनियमन व नवाचार आधारित शिक्षा पर देना होगा जोर : प्रो. नसीब सिंह गिल

संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 25 Apr 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Daily tasks should be performed without stress.
15-आईआईटीएम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में आयोजित कार्यक्रम में अपना संबोधन देते कंप्यूटर साइंस विभाग
विज्ञापन
फोटो- 15
Trending Videos


रोहतक। महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी के कंप्यूटर साइंस विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. नसीब सिंह गिल ने कहा कि उच्च शिक्षण संस्थानों को नवाचार और शोध के माध्यम से आइडिया से प्रोडक्ट तक की प्रक्रिया को मजबूत करना होगा।
वे आईआईटीएम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में शुक्रवार को आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने जिम्मेदार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आर्टिफिशियल जनरल इंटेलिजेंस के लिए भारत में स्पष्ट नियमों की आवश्यकता पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने क्लाउड कंप्यूटिंग, आईओटी, ब्लॉकचेन, 3डी प्रिंटिंग, 6जी और एजेंटिक एआई जैसे उभरते तकनीकी रुझानों का उल्लेख किया। साथ ही बढ़ते साइबर अपराधों पर चिंता जताते हुए साइबर सुरक्षा को मजबूत करने की आवश्यकता बताई।
इस अवसर पर एमडीयू के कंप्यूटर सेंटर के निदेशक प्रो. युद्धवीर सिंह अतिथि-विशेष के रूप में उपस्थित रहे। आयोजन समिति के सदस्य डॉ. अंजना, डॉ. वंदना, डॉ. प्रियंका सहित व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed