सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   District receives 10 new rider units; they will be linked to the '112' service.

Rohtak News: जिले को मिली 10 नई राइडर, 112 से जुड़ेंगी

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
District receives 10 new rider units; they will be linked to the '112' service.
13jjrp33 झज्जर पुलिस के बेड़े में शामिल की गई राइडर्स के साथ पुलिस जवान। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। झज्जर पुलिस ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। जिले की पुलिसिंग को हाईटेक और तेज बनाने के लिए बेड़े में 10 नई मोटरसाइकिल (राइडर) शामिल की गई हैं, जिन्हें सीधे आपातकालीन सेवा डायल-112 नेटवर्क से जोड़ा गया है। इस पहल से तंग गलियों, भीड़भाड़ वाले बाजारों और ट्रैफिक जाम वाले इलाकों में पुलिस अब पहले से कहीं तेजी से पहुंच सकेगी।


अकसर देखा जाता है कि संकरी सड़कों और पुराने शहरी क्षेत्रों में पुलिस वाहनों को पहुंचने में देरी होती थी, जिससे आपात स्थिति में समय बर्बाद होता था। अब जैसे ही डायल-112 पर कॉल आएगी, नजदीकी बाइक राइडर तुरंत मौके के लिए रवाना होगी। इससे पुलिस का रिस्पॉन्स टाइम बेहतर होगा और अपराध पर नियंत्रण में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन
शहर की सुरक्षा और कानून व्यवस्था झज्जर पुलिस की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। इसी के तहत 10 नई राइडर झज्जर पुलिस के बेड़े में शामिल की गई हैं। इससे शहर में निगरानी बढ़ेगी और मुसीबत में फंसे लोगों तक पुलिस की मदद भी त्वरित तौर पर पहुंच पाएगी।
विज्ञापन

डॉ. राजश्री सिंह, पुलिस कमिश्नर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed