सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Even 17 years after becoming a sub-division, a fire station could not be built in Beri.

Rohtak News: उपमंडल बनने के 17 साल बाद भी बेरी में नहीं बन सका फायर स्टेशन

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 09:05 PM IST
विज्ञापन
Even 17 years after becoming a sub-division, a fire station could not be built in Beri.
14jjrp03- आग बुझाने के लिए रखे गए फायर सिलिंडर। संवाद
विज्ञापन
-आग लगने झज्जर या 40 किमी दूर बहादुरगढ़ से आती हैं दमकल की गाडियां

फोटो-3
विपिन कुमार बांगा
बेरी। प्रथम मुख्यमंत्री पंडित भगवत दयाल शर्मा की जन्म स्थली और धर्मनगरी कही जाने वाली बेरी और उसके आसपास क्षेत्र में आग की घटनाओं पर काबू पाने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। घटना होने पर 13 किलोमीटर दूर झज्जर या 40 किमी दूर बहादुरगढ़ से दमकल वाहन मंगाना पड़ता है लेकिन तब तक काफी नुकसान हो जाता है।
बेरी को उपमंडल का दर्जा मिले करीब 17 वर्ष हो गए हैं लेकिन अभी तक फायर स्टेशन नहीं बन सका। लोगों ने प्रशासन से दमकल केंद्र की मांग की है। गेहूं कटाई के सीजन में प्रशासन की तरफ से नगर पालिका में दमकल की एक गाड़ी को खड़ा कर दिया जाता है और सीजन सीजन खत्म होने के बाद दमकल की गाड़ी को वापस भेज दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी प्रमोद, संदीप, संजीव कौशिक, अनूप शर्मा, रवि, सुनील, प्रेम, विशाल, मनीष, विक्की, पवन का कहना है कि बेरी को उपमंडल का दर्जा मिले करीबन 17 वर्ष हो गया है प्रशासन को जल्द से जल्द फायर स्टेशन की सौगात देनी चाहिए।
विज्ञापन

वर्ष में दो बार लगता है मेला
बेरी में माता भीमेश्वरी देवी का मेला हर छठे महीने लगता है। नवरात्रों में लाखों श्रद्धालु मंदिर में आते हैं। इस लिहाज से भी यहां फायर स्टेशन होना जरूरी है। ग्रामीण लगातार मांग कर रहे हैं, लेकिन प्रशासनिक स्तर से कोई कार्रवाई नहीं हो रही।

यहां हो चुके हैं हादसे

करीब 15 वर्ष पहले बेरी के मेन बाजार में शॉर्ट-सार्किट से दुकान में आग लग गई थी। जब तक दमकल की गाड़ी झज्जर से घटनास्थल तक पहुंची थी, तब तक दुकान का सारा सामान जल कर नष्ट हो गया था। वहीं करीब 12 साल पहले बेरी में स्थित पंजाब नेशनल बैंक में शॉर्ट सार्किट होने से आग लगने से काफी नुकसान हो गया था। कुछ माह पहले बेरी में हलवाई की दुकान पर सिलिंडर में आग लग गई थी।
वर्जन
बेरी को उपमंडल का दर्जा मिला हुआ है। बेरी व आसपास गांवों में कोई आग की घटना होती है तो झज्जर या बहादुरगढ़ से दमकल की गाड़ी मंगवाई जाती हैं। दमकल केंद्र की मांग को सरकार तक पहुंचाया जाएगा।

देवेंद्र उर्फ बिल्लू पहलवान, चेयरमैन, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed