सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Female Students Are Not Lagging Behind in Any Field: Manish Grover

छात्राएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं : मनीष ग्रोवर

संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 12 Apr 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
Female Students Are Not Lagging Behind in Any Field: Manish Grover
46-साक्षी मलिक राजकीय कन्या विश्वविद्यालय में वार्षिक समारोह में छात्राएं को डिग्रियां देते मुख
विज्ञापन
रोहतक। आज के समय में छात्राएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। चाहे ग्रामीण क्षेत्र हो या शहरी, हर जगह बेटियां अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। यह बात मोखरा गांव स्थित साक्षी मलिक राजकीय कन्या विश्वविद्यालय में आयोजित वार्षिक समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने कही।
Trending Videos

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री के साथ पूर्व कबड्डी खिलाड़ी एवं भाजपा नेता दीपक हुड्डा ने भी शिरकत की। मुख्य अतिथि मनीष ग्रोवर ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा काफी बढ़ी है और इसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहा है। स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थानों में छात्र-छात्राओं के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा विकसित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में बीए की छात्राओं को डिग्रियां वितरित की गईं। इसके साथ ही पढ़ाई, खेल और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्य मीनू ने मुख्य अतिथियों को बुक्के देकर स्वागत किया और कॉलेज की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed