पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   fire caused by short circuit broke out in shops outside Mannat Haveli on Delhi Road in Rohtak

Rohtak: दिल्ली रोड पर मन्नत हवेली के बाहर दुकानों में लगी शार्ट सर्किट से आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

Sun, 28 Jun 2026 11:31 AM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Sun, 28 Jun 2026 11:31 AM IST
सार

रोहतक में लगातार आग लगने की घटनाएं हो रही हैं। नौ जून को डी पार्क स्थित मार्केट में आग लगने से तीन लोग जिंदा जल गए थे। 10 दुकानें भी नष्ट हुई। इसके बाद सेक्टर-3 में 10 दिन बाद आग लगने से जिम व रेस्टोरेंट जलकर नष्ट हो गए।

विज्ञापन
fire caused by short circuit broke out in shops outside Mannat Haveli on Delhi Road in Rohtak
मन्नत हवेली के बाहर शार्ट सर्किट से दुकानों में लगी आग - फोटो : संवाद

विस्तार

दिल्ली-हिसार रोड पर खरावड़ बाईपास के पास मन्नत हवेली के बाहर रविवार सुबह शार्ट सर्किट से दुकानों में आग लग गई। आग लगने से हवेली परिसर में बनी दोनों दुकानें जलकर नष्ट हो गई। फायर ब्रिगेड ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन


सोनीपत के मुरथल की तर्ज पर बहादुरगढ़ से रोहतक तक रोहतक-दिल्ली मार्ग पर सड़क किनारे बड़े-बड़े ढाबे हैं। मन्नत ग्रुप की ओर से भी खरावड़ बाईपास के पास मन्नत हवेली है। सुबह अचानक हवेली के बाहर बनी दुकानों में शार्ट सर्किट से आग लग गई। तुरंत घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। सेक्टर-5 स्थित फायर स्टेशन से दो गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाई।
विज्ञापन




शहर में लगातार आग लगने की घटनाएं हो रही हैं। नौ जून को डी पार्क स्थित मार्केट में आग लगने से तीन लोग जिंदा जल गए थे। 10 दुकानें भी नष्ट हुई। इसके बाद सेक्टर-3 में 10 दिन बाद आग लगने से जिम व रेस्टोरेंट जलकर नष्ट हो गए। इतना ही नहीं 19 जून को सांपला में कपड़े की दुकान भी आग लगने से नष्ट हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed