Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rohtak News
›
Mera Gaon, Meri shaan: wastewater is flowing into the ponds of Titauli causing them to overflow during the rains villagers highlighted these issues
{"_id":"6a410a3e073bb07cd20b6cc8","slug":"video-mera-gaon-meri-shaan-wastewater-is-flowing-into-the-ponds-of-titauli-causing-them-to-overflow-during-the-rains-villagers-highlighted-these-issues-2026-06-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"मेरा गांव, मेरी शान: टिटौली के तालाबों में जा रहा गांव का गंदा पानी, बारिश में हो रहें ओवरफ्लो, चौपाल कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बताई समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरा गांव, मेरी शान: टिटौली के तालाबों में जा रहा गांव का गंदा पानी, बारिश में हो रहें ओवरफ्लो, चौपाल कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बताई समस्याएं
रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 05:19 PM IST
Link Copied
टिटौली गांव का गंदा पानी तालाबों में जा रहा। गंदे पानी की निकासी न होने से बारिश में सभी तालाब ओवरफ्लो होते हैं और ग्रामीणों का रास्तों से निकलना मुश्किल हो जाता है। गांव वासी युवा अरविंद सहित तमाम ग्रामीण ने रविवार को अमर उजाला की ओर से आयोजित चौपाल कार्यक्रम में यह प्रमुख समस्या बताई। उन्होंने कहा कि सफाई व गांव से गंदे पानी की निकासी के लिए ठोस इंतजाम किए जाएं। गांव में अनुसूचित जाति (धानक) चौपाल में हुए कार्यक्रम में पंचायत विभाग के कनिष्ठ अभियंता दीपक व सरपंच रोहतास ने समस्याएं सुनी और हर संभव समाधान का आश्वासन दिया। गांव वासी नरेश ने उनकी गली को पक्का बनाने की मांग की। लखीराम ने तालाबों पर हो रहे कब्जे हटाए जाने व बलवान ने उनकी गली में पेयजल कनेक्शन देने की मांग की। धर्मेंद्र सिंह ने गांव के गंदे पानी को ड्रेन में डालने व सुमित ने गांव में कचरा डाले जाने की जगह चिह्नित किए जाने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।