{"_id":"69ea8c353fedc0f945032442","slug":"five-independents-including-a-former-sarpanch-a-property-dealer-and-a-journalist-filed-nominations-for-the-chairmans-post-rohtak-news-c-17-roh1019-844745-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: चेयरमैन पद के लिए पूर्व सरपंच, प्रॉपर्टी डीलर व पत्रकार सहित पांच निर्दलीय ने भरा नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: चेयरमैन पद के लिए पूर्व सरपंच, प्रॉपर्टी डीलर व पत्रकार सहित पांच निर्दलीय ने भरा नामांकन
विज्ञापन
नामांकन पत्र दाखिल कराते प्रत्याशी मनोज। संवाद
विज्ञापन
सांपला। नगर पालिका चुनाव के लिए वीरवार को पांच निर्दलीय प्रत्याशियों ने चेयरमैन पद के लिए नामांकन दाखिल किया। इसमें पूर्व सरपंच, प्रॉपर्टी डीलर व पत्रकार भी शामिल हैं। भाजपा प्रत्याशी प्रवीन कोच शुक्रवार को नामांकन दाखिल करेंगे।
नपा चुनाव के लिए भाजपा ने जहां चेयरमैन व वार्ड पार्षदों की घोषणा कर दी है जबकि कांग्रेस, इनेलो व जजपा ने सिंबल पर चुनाव लड़ने या न लड़ने का कोई निर्णय नहीं लिया है। 25 अप्रैल को नामांकन भरने की अंतिम तिथि है। वहीं, वार्ड पार्षद चुनाव के लिए वीरवार को नौ नामांकन दाखिल किए गए। तीन ने एक दिन पहले फाॅर्म भरा था।
सोमवार को नाम वापसी
चुनाव आयोग के मुताबिक, सोमवार को नामांकन वापस लेने का समय है। मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी। उसी दिन चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। 10 मई को मतदान और 13 को वोटों की गिनती होगी।
.
निर्धारित स्थानों पर लगा सकेंगे पोस्टर-बैनर
चुनाव प्रचार के दौरान होर्डिंग, पोस्टर व बैनर लगाने के लिए 16 वार्डों में स्थान निर्धारित किए हैं। इसमें दतौड़ रोड रेलवे क्राॅसिंग के पास, रेलवे रोड, खरखाैदा मार्ग, अग्रसेन चौक, खरखाैदा चौक, मंडी चौक, पुराना डाकघर, रेलवे स्टेशन नजदीक, दादा देव मंदिर, कम्युनिटी सेंटर, आंबेडकर सेंटर, पंजाबी कम्युनिटी सेंटर, झज्जर रोड नियर बस स्टैंड, शहीद राय सिंह स्मारक, शिव मंदिर, परशुराम भवन और बेरी चौक के पास पोस्टर व बैनर लगा सकते हैं।
चेयरमैन पद के लिए ये आए नामांकन
नपा के चेयरमैन के पद के लिए वीरवार को पूर्व सरपंच राकेश कुमार पुत्र लायक राम, योगेश ओहल्याण पुत्र रोशनलाल, विकास पुत्र रोशनलाल, अंकित पुत्र शमशेर सिंह व पत्रकार अनिल कुमार पुत्र सत्यनारायण शामिल हैं।
वार्ड पार्षद के लिए आए ये नामांकन
वार्ड नंबर एक से दीपक पुत्र राजबीर, वार्ड नंबर 2 से कृष्ण पुत्र रणधीर, वार्ड नंबर 4 से प्रदीप पुत्र रामकिशन व अनीष पुत्र राजरूप, वार्ड नंबर संख्या 7 के लिए पिंकी देवी पत्नी देव कुमार, वार्ड नंबर 12 के लिए मनोज कुमार पुत्र महेंद्र सिंह, वार्ड नंबर 13 के लिए आरती पत्नी जयवीर, वार्ड नंबर 14 से सुषमा पत्नी अशोक, वार्ड नंबर 15 से सोनिया पत्नी रणधीर सिंह ओहल्याण ने वीरवार नामांकन पत्र दाखिल किए। तीन ने एक दिन पहले नामांकन दाखिल किया था। डीसी ने बताया कि चेयरमैन पद के लिए एसडीएम कोर्ट व वार्ड पार्षद के तहसील कोर्ट में नामांकन दाखिल किए जा रहे हैं।
Trending Videos