{"_id":"69b6fbd2df8aa7aabb067216","slug":"gang-warnitin-of-jasrana-was-involved-in-goga-murder-case-rohtak-news-c-17-roh1019-824002-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: गैंगवार...गोगा हत्याकांड में शामिल था जसराना का नितिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: गैंगवार...गोगा हत्याकांड में शामिल था जसराना का नितिन
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। गैंगवार के चलते 28 दिन पहले दिल्ली बाईपास पर हुए दिनेश उर्फ गोगा हत्याकांड में सोनीपत जिले के गांव जसराना का नितिन भी शामिल था। बहादुरगढ़ पुलिस की ओर से चार दिन पहले गिरफ्तार किए गए नितिन ने पूछताछ में यह खुलासा किया है। आरोपी वारदात के समय बाइक पर शूटर लेकर आया था। अब अर्बन एस्टेट थाना पुलिस आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेगी।
रिटौली गांव में हिमांशु उर्फ भाऊ व अंकित उर्फ बाबा गैंग के बीच 2022 से रंजिश चल रही है। मार्च 2023 में भाऊ के चचेरे भाई रोहित उर्फ बजरंग की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसमें अंकित उर्फ बाबा के साथ सोनीपत जिले के गांव निजामपुर माजरा निवासी दिनेश उर्फ गोगा भी गिरफ्तार हुआ था।
बाद में गोगा जमानत पर बाहर आ गया था। आरोप है कि विदेश में बैठे भाऊ ने रोहित उर्फ बजरंग की मौत का बदला लेने के लिए गोगा की 17 फरवरी को शूटर भेजकर हत्या करवा दी। मामले में पुलिस ने वारदात के दो दिन बाद साहिल को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था।
अब बहादुरगढ़ की सीआईए पुलिस ने जसराना निवासी नितिन और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी नितिन ने खुलासा किया है कि वह गोगा हत्याकांड में भी शामिल था। वह गोगा की हत्या करने आए शूटर को बाइक पर लेकर आया था।
Trending Videos