सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Government should file FIR against Renu Bhatia: Jagmati Sangwan

रेणु भाटिया पर एफआईआर दर्ज करे सरकार : जगमति सांगवान

संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 11 Jun 2026 09:03 PM IST
विज्ञापन
Government should file FIR against Renu Bhatia: Jagmati Sangwan
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

रोहतक। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति और सीटू ने कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल में नाबालिग से कथित यौन उत्पीड़न मामले के दौरान हरियाणा राज्य महिला आयोग की निवर्तमान अध्यक्ष रेणु भाटिया की तरफ से नर्सिंग स्टाफ के प्रति की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की कड़ी निंदा की है। संगठनों ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने तथा सरकार से तत्काल बर्खास्तगी की मांग की है।
संगठनों का आरोप है कि पीड़िता से मुलाकात के बाद रेणु भाटिया ने नर्सिंग स्टाफ से अपमानजनक भाषा में बात की। विरोध होने पर उन्होंने कथित रूप से ऐसी टिप्पणी की, जिसे महिला संगठनों ने नर्सों की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला और अत्यंत शर्मनाक बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनवादी महिला समिति की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगमति सांगवान, राज्य अध्यक्ष सविता, महासचिव उषा सरोहा तथा सीटू के राज्य महासचिव जयभगवान ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से रेणु भाटिया को पद से हटाने और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। संगठनों ने चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं होने पर प्रदेशभर में आंदोलन किया जाएगा। साथ ही मामले की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर पीड़िता को शीघ्र न्याय दिलाने की मांग भी उठाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed