{"_id":"6a2ebfb8f5b6195c7d0df758","slug":"group-of-39-students-leaves-for-manali-rohtak-news-c-195-1-nnl1001-136283-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: 39 विद्यार्थियों का दल मनाली रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: 39 विद्यार्थियों का दल मनाली रवाना
विज्ञापन
14jjrp02- मनाली के लिए जाने वाला विद्यार्थियों व शिक्षकों का दल। स्रोत : शिक्षा विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो-2
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। जिला के 8 पीएमश्री राजकीय विद्यालयों के 39 विद्यार्थियों का दल ग्रीष्मकालीन साहसिक एवं प्राकृतिक अध्ययन शिविर के लिए मनाली रवाना हुआ।
जिला झज्जर परियोजना संयोजक अनिल शर्मा ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देकर रवाना किया। दल में 23 छात्राएं, 16 छात्र तथा एक अध्यापक और दो अध्यापिकाएं शामिल हैं। जिला संयोजक सुनील कौशिक ने बताया कि विद्यार्थियों और एस्कॉर्ट टीचर्स का चयन शिक्षा निदेशालय द्वारा मेरिट के आधार पर किया गया है।
शिविर के दौरान विद्यार्थियों के ठहरने, भोजन और यात्रा की संपूर्ण व्यवस्था विभाग की ओर से की जाएगी। इसमें साहसिक गतिविधियों के साथ-साथ जीवन कौशल, व्यक्तित्व विकास, योग, ध्यान, रिपोर्ट लेखन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।