सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Human, animal and environmental health are deeply interconnected: Dr. Dhruv

मानव, पशु व पर्यावरण स्वास्थ्य का आपस में गहरा जुड़ाव : डॉ. ध्रुव

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
Human, animal and environmental health are deeply interconnected: Dr. Dhruv
19-एमडीयू में पीजीआईएमएस के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. ध्रुव चौधरी को सम्मानित करते एमएमटीटीसी के निदे - फोटो : Archive
विज्ञापन
रोहतक। कोविड-19 महामारी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि मानव, पशु और पर्यावरण का स्वास्थ्य एक-दूसरे से गहराई से जुड़ा हुआ है। एमडीयू में यूजीसी-एमएमटीटीसी के तहत वन हेल्थ विषय पर शुरू हुए दो सप्ताह के रिफ्रेशर कोर्स के उद्घाटन सत्र में पीजीआईएमएस के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. ध्रुव चौधरी ने यह बात कही।
Trending Videos

डॉ. चौधरी ने कहा कि आज के दौर में संक्रामक रोग, वायु प्रदूषण और पर्यावरणीय असंतुलन जैसी चुनौतियां तेजी से बढ़ रही हैं। इनसे प्रभावी ढंग से निपटने के लिए मेडिकल, वेटरनरी और पर्यावरण विशेषज्ञों के बीच बेहतर तालमेल जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. एससी मलिक ने कहा कि आज की स्वास्थ्य समस्याएं किसी एक क्षेत्र तक सीमित नहीं हैं। मानव, पशु और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाए बिना सतत विकास संभव नहीं है। एम्स, नई दिल्ली के पूर्व निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने वायु प्रदूषण के बढ़ते खतरे पर चिंता जताई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed