{"_id":"69e6966fa10b47ad6a01c47c","slug":"in-a-domestic-dispute-in-rohtak-younger-brothers-wife-was-murdered-with-a-sharp-weapon-rohtak-news-c-17-roh1019-842838-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: रोहतक में घरेलू कलह में छोटे भाई की पत्नी की धारदार हथियार से हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: रोहतक में घरेलू कलह में छोटे भाई की पत्नी की धारदार हथियार से हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
रोहतक। रिठाल गांव में रविवार रात 10 बजे छोटे भाई की पत्नी प्रवेश (39) की जेठ जसबीर (50) ने पड़ोस के शादी के संगीत कार्यक्रम में जाने के विरोध में धारदार हथियार दरात से नौ वार कर हत्या कर दी। सदर थाने में आरोपी जेठ जसबीर के खिलाफ हत्या व पति सुखबीर, ससुर रणधीर व सास भगानी के खिलाफ साजिश में शामिल होने के शक में एफआईआर दर्ज की गई है।
जिले के गद्दी खेड़ी गांव निवासी श्रवण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बहन प्रवेश की 15 साल पहले रिठाल निवासी सुखबीर उर्फ बबलू से शादी हुई थी। उनके तीन बच्चे, बड़ी बेटी सनाया फिर बेटा हितेश व सबसे छोटी बेटी श्रेया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार रात 10 बजे भांजे हितेश का फोन आया और मां के घायल होने की सूचना दी। वे कार लेकर गांव में पहुंचे तो एंबुलेंस आ गई थी। मायके वालों का आरोप है कि प्रवेश को लहूलुहान हालत में घर में रखा हुआ था। उन्होंने खुद पीजीआई में भर्ती कराया जहां देर रात करीब दो बजे प्रवेश ने दम तोड़ दिया।
पुलिस सूचना पाकर गांव में पहुंची और शव को पीजीआई के ट्राॅमा सेंटर में रखवाया। डीएसपी गुलाब सिंह एफएसएल एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया के साथ सोमवार सुबह गांव में घटनास्थल पर पहुंचे व जांच-पड़ताल की। पति अपनी मां को उपचार के लिए तीन दिन से पीजीआई गए हुए थे।
हत्या के बाद से आरोपी जेठ भागा हुआ है। उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। 23 साल पहले आरोपी अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार हुआ था। बाद में कोर्ट से बरी हो गया था।
कोहनी के पास से हाथ 90 प्रतिशत से ज्यादा कट चुका
महिला प्रवेश को बेरहमी से मारा गया है। डॉक्टरों ने जांच की तो हाथ, पैर, सीने, पेट, चेहरे व सिर में नौ वार मिले। दायां हाथ तो कोहनी के पास से 90 प्रतिशत से ज्यादा कट चुका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गहरी चोट और खून बहने की वजह से ही प्रवेश की मौत हुई है।
पड़ोस में जाने पर रोक-टोक करता था आरोपी
पूछताछ में पता चला है कि आरोपी भाई की पत्नी को आस-पड़ोस में जाने पर रोक-टोक करता था। कहता था कि उसके कहे अनुसार नहीं चलेगी तो जान से मार दूंगा।
परिवार में तीसरी बहू ने तोड़ा दम, प्रवेश से हुई थी दूसरी शादी
बुजुर्ग रणधीर के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा जसबीर व छोटा बेटा सुखबीर है। जसबीर की पत्नी की जलने से तो सुखबीर की पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। जसबीर की दोबारा शादी नहीं हुई जबकि सुखबीर की 15 साल पहले गद्दी खेड़ी निवासी प्रवेश से दूसरा विवाह हुआ था। अब उसकी भी हत्या कर दी गई। सोमवार को पुलिस जांच करने गई तो कोई ग्रामीण नजदीक नहीं आया। घटना के बारे में बोलने पर चुप्पी साध ली।
वर्जन
आरोपी जेठ सहित चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। आरोपी मौके से भागा हुआ है। तीन टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- गुलाब सिंह, डीएसपी
