सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Neeraj Devi's garden is full of flowers and her courtyard is filled with greenery.

Rohtak News: नीरज देवी की बगिया में भांति-भांति के फूल, आंगन में छाई हरियाली

संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 27 Apr 2026 04:21 AM IST
विज्ञापन
Neeraj Devi's garden is full of flowers and her courtyard is filled with greenery.
1-देव कॉलोनी स्थित मकान की छत पर बगिया में लगाए पौधों में पानी देती नीरज देवी। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। देव कॉलोनी निवासी गृहिणी नीरज देवी की बगिया में भांति-भांति के फूल खिले हैं। यहां हरियाली भी मनभावन है। आठ साल पहले छत पर तैयार बगिया में अब 50 से अधिक पौधे हरियाली बढ़ा रहे हैं।
Trending Videos

बगिया के पौधों में खाद-पानी देने का इंतजाम नीरज देवी खुद करतीं हैं। दसवीं पास नीरज देवी बताती हैं कि 8 साल पहले छत पर पांच पौधे ही लगाए थे। इन पौधों से जब छाेटे और अन्य पौधे फुटाव करने लगे तो उनका प्रकृति प्रेम बढ़ने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब बगिया में अलग-अलग प्रजातियों के पौधे हैं। इसमें ज्यादातर फूल वाले पौधे हैं। इन पौधों की देखभाल में अब बच्चे भी हाथ बंटाने लगे हैं।

बगिया में हैं इन प्रजातियों के पौधे
सदाबहार, गेंदा, चमेली व सूरजमुखी के अलावा कैक्टस की भी विभिन्न प्रजातियों के फूल वाले पौधे बगिया की शोभा बढ़ा रहे हैं। मनी प्लांट, तुलसी, एलोवेरा अन्य फूलों वाले पौधे भी लगाए हुए हैं। सब्जियां भी छत पर उगाई हुई हैं। जरूरत पड़ने पर नीरज देवी यहीं से टमाटर, पालक आदि सब्जियां लेती हैं। छत पर ही लेमनग्रास भी लगाया हुआ है।
सिंगोनियम के पौधे हैं आकर्षक
मनी प्लांट के अलावा नीरज देवी ने सिंगोनियम के पौधे भी छत पर ही गमलों में लगाए हुए हैं। वह बताती हैं कि सिंगोनियम को आम बोलचाल में हंस पैर का पौधा भी कहा जाता है। यह पौधे बहुत आकर्षक लगते हैं। गार्लिक चिव्ज का पौधा भी छत पर लगा है। इस पर सफेद व गुलाबी रंग के फूल आते हैं।
पौधों में गोबर की खाद का करतीं हैं प्रयोग
इन दिनों भीषण गर्मी होने लगती है तो नीरज देवी पौधों में वे सुबह-शाम पानी खुद देती हैं। पौधों में पोषण के लिए वे गोबर की खाद का प्रयोग करती हैं। उनका मानना है कि पौधे बच्चों की तरह होते हैं। उन्हें अधिक देखभाल की जरूरत होती है। समय पर खाद-पानी डालने से उनका बेहतर पोषण होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed