सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Pension Restoration Struggle Committee will run a campaign in the state till July 31.

Rohtak News: प्रदेश में 31 जुलाई तक अभियान चलाएगी पेंशन बहाली संघर्ष समिति

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Pension Restoration Struggle Committee will run a campaign in the state till July 31.
17-रोहतक के निजी गार्डन में बैठक के दौरान उप​स्थित पेंशन बहाली संघर्ष समिति के पदा​धिकारी। स्रो
विज्ञापन
रोहतक। पेंशन बहाली संघर्ष समिति ने सोमवार को निजी गार्डन में राज्य कार्यकारिणी की बैठक की। इसमें निर्णय लिया गया है कि 31 जुलाई तक प्रदेश में संगठन मजबूती के लिए अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद 2 अगस्त से लेकर 3 जनवरी 2027 तक प्रत्येक रविवार अलग-अलग जिलों में ओपीएस बहाली संकल्प सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा।
Trending Videos

राज्य अध्यक्ष विजेंद्र धारीवाल ने कहा कि बैठक के दौरान संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के लिए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। उन्होंने कहा कि ओपीएस बहाली संकल्प सम्मेलन का आयोजन 2 अगस्त को रोहतक से किया जाएगा। सभी जिलों में सम्मेलनों की समाप्ति के बाद 7 फरवरी 2027 को कुरुक्षेत्र में राज्यस्तरीय ओपीएस बहाली महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य महासचिव ऋषि नैन ने कहा कि कर्मचारियों की आवाज को दबाने के किसी भी असंवैधानिक प्रयास का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया जाएगा। एनपीएस में सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारी पेंशन न होने से दर-दर की ठोकरें खाने पर मजबूर हो रहे हैं। एनपीएस-यूपीएस में मेडिकल फैसिलिटी की सुविधा न होने से सेवानिवृत्ति के बाद उचित इलाज भी नहीं करा पा रहे हैं।
बैठक में राज्य कार्यकारिणी व जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी शामिल रहे। जिला प्रधान अनिल स्वामी, जिला महासचिव संजय सिंहमार, जिला कोषाध्यक्ष रविकांत धानक, जिला उप प्रधान संजय राठी, ललित कुमार, मंजू राणा, संगठन सचिव सुमन राणा, सुमन शर्मा, सचिव दीपा कुमारी, सलाहकार डाॅ. अजय कादियान व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed