{"_id":"6a2db0178bcf59f33f04ed1f","slug":"rain-accompanied-by-a-storm-91-poles-toppled-in-two-days-and-power-supply-was-disrupted-for-hours-rohtak-news-c-195-1-jjr1006-136262-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: आंधी के साथ आई बारिश, दो दिन में 91 पोल टूटे, घंटों बिजली आपूर्ति रही प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: आंधी के साथ आई बारिश, दो दिन में 91 पोल टूटे, घंटों बिजली आपूर्ति रही प्रभावित
विज्ञापन
13jjrp11- शहर में खंभे पर चढ़कर बिजली ठीक करते बिजली कर्मचारी। स्रोत : निगम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संदाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। जिले में मौसम ने शुक्रवार रात एक बार फिर करवट ली। देर रात झज्जर और आसपास के क्षेत्रों में तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। तेज आंधी के कारण कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के पोल टूट गए, जिससे बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। पिछले दो दिनों में 91 पोल टूट चुके हैं, जिससे बिजली निगम को लगभग छह लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
शनिवार सुबह से दोपहर तक आसमान में हल्की बादलवाही छाई रही, हालांकि दोपहर बाद गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान किया। तेज आंधी के कारण शहर की बिजली व्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित हुई और आधे से अधिक शहर में कई घंटों तक बिजली गुल रही, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
पिछले 24 घंटों में साल्हावास में 16.5 मिमी, बेरी में 11 मिमी, झज्जर में 8 मिमी और मातनहेल में 6 मिमी बारिश दर्ज की गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
शुक्रवार रात अचानक मौसम का मिजाज बदला और धूल भरी आंधी के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के बाद चली ठंडी हवाओं ने वातावरण में व्याप्त गर्मी को कम कर दिया। शनिवार सुबह भी आसमान में हल्के बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलती रहीं, जिससे मौसम सुहावना बना रहा। सुबह की सैर पर निकले लोगों ने इस सुहाने मौसम का आनंद लिया, हालांकि दोपहर बाद फिर से गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान किया।
जिले में लगातार दो दिनों से आई आंधी के कारण बिजली निगम को भारी नुकसान हुआ है। आंधी के चलते दोनों दिन दो से तीन घंटे तक पावर हाउस भी बंद रहे, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित रही। पिछले दो दिनों में कुल 91 बिजली पोल टूट गए हैं। इस दौरान बिजली निगम को करीब छह लाख रुपये का नुकसान हुआ है। बिजली निगम के कर्मचारी टूटे पोल और खराब आपूर्ति को दुरुस्त करने में लगे हुए हैं। इसके अलावा एलटी फ्यूज खराब होने की समस्याएं भी सामने आ रही हैं। बिजली शिकायत केंद्र में लगभग 100 शिकायतें दर्ज की गई हैं, जिनका समाधान किया जा रहा है।
बिजली गुल होने से बढ़ी परेशानी
तेज आंधी के दौरान कई स्थानों पर पेड़ों की टहनियां टूटकर बिजली लाइनों पर गिर गईं। सुरक्षा और तकनीकी कारणों से बिजली विभाग को आधे से अधिक शहर की आपूर्ति बंद करनी पड़ी। कई कॉलोनियों में लोग उमस और बिजली कटौती से परेशान रहे हालांकि शुक्रवार रात ही बिजली कर्मचारियों ने रात करीब एक बजे तक आपूर्ति बहाल कर दी।
फसलों के लिए फायदेमंद बारिश
शुक्रवार रात हुई बारिश किसानों के लिए लाभदायक साबित हुई है। किसान खेतों की तैयारी में जुटे हुए हैं, ऐसे में बारिश से उन्हें सिंचाई में राहत मिलेगी। जिले में लगभग तीन लाख एकड़ भूमि पर खेती होती है, जहां बाजरा, ज्वार, धान और कपास की बड़े पैमाने पर बुवाई की जाती है।
जिले में बारिश (एमएम में)
झज्जर 6.8
बहादुरगढ़ 12.6
बादली 2.0
बेरी 11.0
मातनहेल 6.3
साल्हावास 16.5