{"_id":"69d41bbdc32ef731f8027859","slug":"roadways-earned-11-lakh-rupees-in-revenue-in-one-month-on-the-baijnath-route-rohtak-news-c-17-roh1019-835677-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बैजनाथ रूट पर रोडवेज ने एक माह में कमाया 11 लाख का राजस्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बैजनाथ रूट पर रोडवेज ने एक माह में कमाया 11 लाख का राजस्व
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 07 Apr 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। रोडवेज का हिमाचल प्रदेश के बैजनाथ रूट यात्रियों व पर्यटकों को खूब लुभा रहा है। एक माह पहले चली रोहतक डिपो की बसों में अब तक 9,915 यात्रियों ने सफर किया है। वहीं, रोहतक डिपो ने 8 मार्च से 6 अप्रैल तक 11 लाख राजस्व रुपये का राजस्व हासिल किया है।
बैजनाथ धाम के लिए शुरू किए गए रोडवेज बस के संचालन को सोमवार को एक माह पूरा हो गया है। डिपो से यात्री चंडी मंदिर (चंडीगढ़), हिमाचल प्रदेश के नैना देवी मंदिर, चिंतापूर्णी, ऊना, माता ज्वाला देवी, कांगड़ा व नगरोटा तक आवागमन कर रहे हैं।
रोडवेज अधिकारी ने ताया कि गोहाना, पानीपत, करनाल, पीपली, अंबाला, चंडीगढ़, रोपड़, आनंदपुर साहिब मार्ग से होते हुए बैजनाथ के लिए प्रतिदिन शाम 5 बजे संचालित हो रहीं रोडवेज बसों ने टैक्स के अलावा 11,04,104 का राजस्व प्राप्त किया है।
-- -- -- --
रोडवेज के संस्थान प्रबंधक हंसराज ने बताया कि रोहतक से बैजनाथ तक रोडवेज बसें 542 किलोमीटर का सफर तय करती है। एकतरफा प्रति व्यक्ति 894 रुपये किराया निर्धारित किया गया है। अभी तक के रिकॉर्ड के अनुसार, बसों ने एक माह में 36,976 किलोमीटर का सफर तय किया है। 6 अप्रैल को लौटी बस ने सबसे अधिक 66,621 रुपये का राजस्व प्राप्त किया है।
-- -- -- -- -
किस दिन कितना राजस्व हासिल किया
रोडवेज अधिकारी ने बताया कि 8 मार्च को 41,451 रुपये, 9 को 52,036 रुपये, 10 को 30,698 रुपये, 11 को 34,648 रुपये, 12 को 40,240 रुपये, 13 को 27,375 रुपये, 14 को 34,781 रुपये, 15 को 30,343 रुपये, 16 को 51,166 रुपये, 17 को 33,469 रुपये, 18 को 25,975 रुपये, 19 को 35,143 रुपये, 20 को 29,063 रुपये, 21 को 21,488 रुपये, 22 को 28,952 रुपये, 23 को 46,558 रुपये, 24 को 46,755 रुपये, 25 को 30,470 रुपये, 26 को 19,497 रुपये, 27 को 22,687 रुपये, 28 को 40,917 रुपये, 29 को 30,290 रुपये, 30 को 53,531 व 31 मार्च को 51,165 रुपये कमाए हैं। 1 अप्रैल को 35,243 रुपये, 2 को 39,722 रुपये, 3 को 28,472 रुपये, 4 अप्रैल को 34,646 रुपये, 5 को 43,810 रुपये व 6 अप्रैल को 66,621 रुपये का राजस्व कमाया है।
बैजनाथ मार्ग पर रोडवेज बस संचालन का अच्छा फीडबैक मिल रहा है। निरंतर बसों का संचालन किया जा रहा है। समर वोकेशन में भी पर्यटकों की संख्या बढ़ने का अनुमान है।
- हंसराज, संस्थान प्रबंधक, रोडवेज रोहतक
Trending Videos