फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak youth accused of sexually exploiting a woman; FIR registered.

Rohtak News: रोहतक के युवक पर महिला का यौन शोषण करने का आरोप, एफआईआर

Fri, 31 Jul 2026 02:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Rohtak youth accused of sexually exploiting a woman; FIR registered.
सफीदों। रोहतक के माता दरवाजा कॉलोनी निवासी युवक पर महिला ने ब्लैकमेल और आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसने उसका करीब तीन साल तक यौन शोषण किया। मामले में पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर जांच के लिए रोहतक पुलिस को भेज दी है।
विज्ञापन

33 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह नौ माह से सफीदों की पुरानी चुंगी स्थित एक मकान में अपने पति के साथ किराये पर रह रही हैं। वर्ष 2011 में उसकी शादी करनाल निवासी युवक से हुई थी लेकिन पति द्वारा शराब पीकर मारपीट किए जाने के कारण वैवाहिक जीवन में परेशानियां आने लगीं।
विज्ञापन

वर्ष 2020 में उसकी मुलाकात संदीप नामक युवक से हुई और वह उसके साथ रोहतक शहर में रहने लगी। इस दौरान वह रोहतक के गांव चिड़ी निवासी संदीप मिस्त्री और मुरली के संपर्क में आई और उनके साथ काम करने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार, वर्ष 2022 में महिला की मुलाकात रोहतक के माता दरवाजा कॉलोनी निवासी हरजीत रोहिल्ला से हुई। इसके बाद वह उसके संपर्क में आई। महिला का आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और अश्लील वीडियो बना लिया।
जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देने लगा और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की बात कहकर डराने लगा। आरोपी ने उसका तीन साल तक यौन शोषण किया।

महिला ने बताया कि बदनामी के डर से वह नौ माह पहले अपने पति के साथ रोहतक छोड़कर सफीदों आ गईं और यहां किराये के मकान में रहने लगीं। सफीदों शहर थाना प्रभारी राजकुमार राणा ने बताया कि महिला की शिकायत पर थाने में जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। मामला रोहतक क्षेत्र से संबंधित है इसलिए एफआईआर को जांच के लिए रोहतक पुलिस के पास भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई संबंधित थाना पुलिस की ओर से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed