सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Shots fired at Congress MLA office; two bullets pierced through the glass doors while two others lodged inside

Congress MLA Office: कांग्रेस विधायक के कार्यालय पर फायरिंग, दो गोली शीशे के दरवाजे के आर-पार, दो अंदर धंसी

अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक Published by: Sharukh Khan Updated Sat, 20 Jun 2026 09:19 AM IST
विज्ञापन
सार

रोहतक के महम में कांग्रेस विधायक के कार्यालय पर फायरिंग का मामला सामने आया है। दो गोली शीशे के दरवाजे के आर-पार हो गईं। जबकि दो गोली अंदर धंस गई। पुलिस कार्यालय के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है।

Shots fired at Congress MLA office; two bullets pierced through the glass doors while two others lodged inside
Congress MLA office - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

रोहतक के महम से कांग्रेस विधायक बलराम दांगी के कार्यालय पर शुक्रवार की रात अज्ञात लोगों ने चार गोलियां चला दी। दो गोली कार्यालय के मुख्य दरवाजे के शीशे के आर-पार हो गई, जबकि दो एल्युमिनियम के दरवाजे में धंस गई। महम पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। 


साथ ही विधायक बलराम दांगी से कार्यालय में पहुंचकर जांच पड़ताल की। प्रदेश में सियासी तौर पर महम हलका अहम रहा है। हलके को न केवल 1990 के महम कांड से जाना जाता है, बल्कि ताऊ देवीलाल भी 80 के दशक में हलके से विधायक बनकर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। खुद आनंद सिंह दांगी कई बार विधायक बने। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले विधानसभा चुनाव उन्होंने बेटे बलराम दांगी ने मैदान में उतारा। बलराम जीतने में कामयाब रहे। उन्होंने कस्बे में मुख्य मार्ग पर कार्यालय खोल रखा है, जिसके ऊपर कांग्रेस कार्यालय महम लिखा हुआ है। 
विज्ञापन

सुबह विधायक को सूचना मिली कि किसी ने कार्यालय के दरवाजे पर गोली चलाकर शीशे तोड़ दिए हैं। मामले की सूचना पाकर महम पुलिस मौके पर पहुंची और विधायक बलराम दांगी से बातचीत की। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed