{"_id":"69eb7d8bda2420ba0f0347c4","slug":"students-informed-about-career-opportunities-in-footwear-design-and-development-rohtak-news-c-17-roh1020-845134-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: छात्राओं को फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट में करियर की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: छात्राओं को फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट में करियर की दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 25 Apr 2026 03:55 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। राजकीय महिला महाविद्यालय लाखन माजरा में फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टिट्यूट की ओर से करियर मार्गदर्शन एवं जागरूकता कार्यक्रम का शुक्रवार को आयोजन हुआ। इसमें संस्थान के प्रतिनिधि अमित सैनी ने छात्राओं को विभिन्न पाठ्यक्रमों एवं करियर संभावनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम में छात्राओं को एफडीडीआई में संचालित बैचलर एवं मास्टर डिग्री पाठ्यक्रमों बीडेस (फुटवियर डिजाइन एंड प्रोडक्शन), बीडेस (फैशन डिजाइन) तथा एमबीए (रिटेल एवं फैशन मर्चेंडाइज) के बारे में अवगत कराया गया। छात्राओं को प्रवेश प्रक्रिया, पात्रता एवं रोजगार के अवसरों पर भी प्रकाश डाला गया।
कॉलेज की प्राचार्य इंदु सपड़ा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपने करियर के प्रति जागरूक बनाने में सहायक होते हैं और उन्हें अपने भविष्य के लिए सही दिशा चुनने में मदद मिलती है। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने अपने प्रश्नों के माध्यम से विभिन्न जानकारियां प्राप्त कीं।
Trending Videos