सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The 86th Foot Procession with the Holy Flag has arrived at Shri Balaji Dham, Dobh.

Rohtak News: श्री बालाजी धाम डोभ पहुंची 86वीं पैदल ध्वजा यात्रा

संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 27 Apr 2026 03:44 AM IST
विज्ञापन
The 86th Foot Procession with the Holy Flag has arrived at Shri Balaji Dham, Dobh.
13-बालाजी धाम, गांव डोभ से ध्वजा यात्रा निकलाते श्रद्धालु। स्रोत- श्रद्धालु
विज्ञापन
रोहतक। भिवानी रोड स्थित श्री बालाजी धाम गांव डोभ में रविवार को संकीर्तन, भंडारा एवं 86वीं पैदल ध्वजा यात्रा का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। संस्थापक प्रधान पुरुषोत्तम दास बंसल ने बताया कि धाम में प्रत्येक रविवार को संकीर्तन के साथ-साथ निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाता है।
Trending Videos

कार्यक्रम में मीनाक्षी चोपड़ा डोभ की ओर से कढ़ी-चावल का भंडारा लगाया गया। संकीर्तन में शंकर बनियानी ने बालाजी के भजनों का मनमोहक गुणगान किया जबकि रिंकू महादेव ने सुंदर झांकियां प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान ने बताया कि प्रत्येक रविवार को श्री दुर्गा भवन मंदिर भिवानी स्टैंड से सुबह 9 बजे शनि देव मित्र मंडल तेज कॉलोनी व अन्य भक्तजन पैदल ध्वजा यात्रा निकालते हैं। यात्रा ज्योत प्रज्ज्वलित कर शुरू होती है और जय श्री राम के जयकारों के साथ धाम तक पहुंचती है।
बताया कि रास्ते में दो स्थानों पर विश्राम की व्यवस्था रहती है। वापसी के लिए निशुल्क ऑटो सेवा भी उपलब्ध कराई जाती है। इस मौके पर अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed