सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The fragrance of flowers in Tajkumari's courtyard, the gleam of medals in her house.

Rohtak News: ताजकुमारी के आंगन में फूलों की महक, घर में मेडलों की चमक

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
The fragrance of flowers in Tajkumari's courtyard, the gleam of medals in her house.
08 शहर के सेक्टर-14 निवासी ताजकुमारी अपने घर आंगन में पौधों के देखाभाल करते हुए। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। डिस्कस थ्रो और शॉटपुट प्रतियोगिताओं में विदेशों तक भारतीय प्रतिभा का लोहा मनवा चुकीं रोहतक की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ताजकुमारी के घर में मेडल चमकते हैं तो आंगन में फूलों की महक आती है।
Trending Videos

सेक्टर 14 निवासी ताजकुमारी को पौधे लगाने का बहुत शौक है। उन्होंने अपने घर बगिया में बदल दिया। घर के बाहर, आंगन व छत पर लगभग 250 पौधे हैं। इन फूलों से घर आंगन महक रहा है। वर्ष 2023 में स्कूल लेक्चरर के पद से सेवानिवृत हुईं ताजकुमारी अपना खाली समय बगिया की देखभाल करते में बीताती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताजकुमारी की बगिया में पेटूनिया के अलग-अलग रंगों के पौधे लगे हैं। वहीं गेंदा, गुलाब, सदाबहार, डेंथस, रजनीगंधा, स्नेक प्लांट, पाम, मनी प्लांट, गुडहल, तुलसी, स्ट्रॉबेरी, एरोकेरिया समेत 250 पौधे घर को महका रहे हैं। ताजकुमारी बताती हैं कि वह पौधों की खुद देखभाल करती हैं। बाजार से लागकर प्राकृतिक खाद पौधो में डालती हैं।
गुवाहाटी से लाया गया फूलों का पौधा यादगार
ताजकुमारी की बगिया में असम के गुवाहटी से लाए गए पौधे भी लगे हैं। उन्होंने बताया कि
वर्ष 2009 में वे पति अधिवक्ता नरेश सेहरावत के साथ गुवाहाटी में आयोजित खेलों में भाग लेने गई थीं। वहां से सफेद फूलों का पौधा लेकर आई थीं जो उसके फूलों की खुशबू से पूरा घर महक उठता है। गर्मी-सर्दी दोनों ही तरह के मौसम में फूल खिलते हैं। गुवाहाटी से लाया गया फूलों का पौधा यादगार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed