{"_id":"6988ed08e65e0ce11100de2f","slug":"76-lakh-rupees-will-be-spent-on-infrastructure-development-at-namowan-park-in-sector-2-rohtak-news-c-17-roh1019-807373-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सेक्टर-2 के नमोवन पार्क में 76 लाख से होगा बुनियादी ढांचागत विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सेक्टर-2 के नमोवन पार्क में 76 लाख से होगा बुनियादी ढांचागत विकास
विज्ञापन
11 शहर के सेक्टर-2 में जवाहर लाल नेहरु नहर के पास इस जमीन पर बनेगा नमोवन पार्क । स्रोत: निगम
- फोटो : samba news
विज्ञापन
रोहतक। नगर निगम की ओर से सेक्टर-2 के नमोवन पार्क में 76 लाख से बुनियादी ढांचागत विकास किया जाएगा। करीब तीन एकड़ में प्रस्तावित नमोवन पार्क में निगम 800 पौधे से सुंदरीकरण बढ़ाएगा।
पार्क में आधुनिक एलईडी लाइट, जिम व झूले लगाकर भी सुंदरता बढ़ाई जाएगी। पार्क में घूमने वाले लोगों के लिए नया ट्रैक भी बनेगा। सेक्टर दो में जवाहर लाल नेहरु यानी जेएलएन नहर के पास नमोवन पार्क बनाया जाएगा।
नगर निगम ने इसके लिए 76 लाख का टेंडर ओपन किया है। नगर निगम की ओर से अगले माह इसका कार्य शुरू किए जाने का दावा किया जा रहा है। सेक्टर दो में जेएलएन के पास काफी जमीन में जंगल बना हुआ था जिस पर लोगों ने पार्क बनाने की मांग की।
नगर निगम की ओर से यहां नमोवन पार्क बनाया जाएगा। बता दें कि सेक्टरों में ही पिछले साल 15 सितंबर को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा व प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर रोहतक में पौधरोपण कर नमोवन का उद्घाटन किया था।
वार्ड 12 के पार्षद का कहना है कि उसी की तर्ज पर सेक्टर दो में अब नमोवन पार्क-2 तैयार किया जाएगा। इसके लिए टेंडर ओपन किया गया है।
-- -- -- -- -- -- --
सेक्टरवासी काफी समय से जेएलएन के पास खाली जमीन पर पार्क बनाने की मांग करते आ रहे हैं। अब यहां निगम की ओर से नमोवन पार्क बनाया जाएगा तो लोगों को खुशी होगी और इसका लाभ सभी को मिलेगा। -सन्नी मदान, सेक्टर एक निवासी।
-- -- -- -- -- -- --
सेक्टर दो में नमोवन पार्क-2 सबसे अच्छा पार्क बनने जा रहा है। इसमें नई चारदीवार, जिम, झूले और ट्रैक आदि बनाए जाएंगे। यह पार्क करीब तीन एकड़ में बनाया जाएगा। -सुशील नांदल, वार्ड 12, नगर पार्षद।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
सरकार की योजना के अनुसार शहर में नमोवन पार्क बनाए जा रहे हैं। इसके टेंडर ओपन हो गए हैं। पिछले साल एक पार्क का उद्घाटन किया गया था। उसी की तर्ज पर सेक्टर 2 में नमोवन पार्क में ढांचागत विकास किया जाएगा। -नमिता कुमारी, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम रोहतक।
Trending Videos