{"_id":"6988ede664b1689cc0077d33","slug":"the-unique-colors-of-art-and-culture-will-be-seen-from-today-in-the-sarang-festival-of-supwa-rohtak-news-c-17-roh1019-807399-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सुपवा के सारंग महोत्सव में आज से दिखेंगे कला व संस्कृति के अनोखे रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सुपवा के सारंग महोत्सव में आज से दिखेंगे कला व संस्कृति के अनोखे रंग
विज्ञापन
13 सुपवा में भारंगम व सारंग से पहले पहुंचे पहलवान संग्राम सिंह। स्रोत: सुपवा
- फोटो : samba news
विज्ञापन
दादा लख्मी चंद राज्य प्रदर्शन एवं दृश्य कला विश्वविद्यालय में भारत रंग महोत्सव (भारंगम) सोमवार से शुरू हो रहा है। साथ ही नाट्य महोत्सव सारंग भी आयोजित किया जाएगा। यह महोत्सव चार दिन तक सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। छात्रों को अलग-अलग कला व संस्कृतियों की झलक दिखाई देगी। डांस, म्यूजिक इवेंट्स के अलावा नाटक के निर्देशों व अन्य कलाकारों से संवाद का मौका मिलेगा।
कुलपति डॉ. अमित आर्य ने बताया कि सारंग महोत्सव को शानदार तरीके से डिजाइन किया गया है। सारंग कलात्मक अभिव्यक्तियों का एक समागम होगा जिसमें विभिन्न कला रूप एक ही मंच पर नजर आएंगे। इस कार्यक्रम में 100 से अधिक अतिथि शामिल होंगे। इस अवसर पर 30 रंगकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।
डांस व म्यूजिकल प्ले करेंगे आनंदित
कार्यक्रम में ओडिसी व मयूरभंज छऊ डांस की प्रस्तुति देखने को मिलेगी। रंगकर्मी व नृत्यांगना शिफाली टाकिया, द नृत्यबोधन डांस कंपनी के साथ इस डांस को मंच पर प्रस्तुत करेंगी। कूथु लोक रंगमंच की तरफ से सुब्रमणिया भारती अपनी टीम के साथ पेन नदई कूथु- महिलाओं की चाल नामक नाटक प्रस्तुत करेंगी। कवि अंकित अपनी कविता पैगाम ए मोहब्बत पेश करेंगे। उनका डार्कहैट ग्रुप के संस्थापक अंकित, गिटार वादक ललित के साथ मिलकर इस प्रस्तुति को देंगे। सुधीर रेखरी अपने बैंड के साथ पारंपरिक व आधुनिक धुनों को दर्शकों के सामने पेश करेंगे। योगेश व अभय एक टीम के रूप में कव्वाली और गजल पेश करेंगे जो प्रेम, विरह व आध्यात्मिक भावनाओं से भरी होगी।
अभिनेताओं व निर्देशकों के साथ होंगे संवाद सत्र
कार्यक्रम में संवाद सत्र व विशेषज्ञ व्याख्यान भी कराए किए जाएंगे। ना आना इस देश लाडो में अम्माजी की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री मेघना मलिक दर्शकों के साथ संवाद करेंगी। थियेटर की अंतर्विषयक समझ विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया जाएगा रंगकर्मी व सुपवा के पूर्व छात्र अजहरुद्दीन शब्दों का सफर लेकर मंच पर पहुंचेंगे।
Trending Videos

13 सुपवा में भारंगम व सारंग से पहले पहुंचे पहलवान संग्राम सिंह। स्रोत: सुपवा- फोटो : samba news