सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Officers were left searching for potholes, selfies flooded the app.

Rohtak News: गड्ढे ढूंढते रह गए अफसर, एप पर छा गईं सेल्फियां

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Officers were left searching for potholes, selfies flooded the app.
02 म्हारी सड़क एप अपलोड की गई सेल्फी। स्रोत : विभाग - फोटो : samba news
विज्ञापन
रोहित राठौर
Trending Videos

रोहतक। म्हारी सड़क एप पर अफसर गड्ढे ढूंढते रह गए और एप पर सेल्फियां छा गईं। दरअसल लोग गड्डों की बजाय सेल्फी तक अपलोड कर रहे हैं। पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण विभाग) को 11 ऐसी शिकायतें मिली हैं जिनका न कोई आधार है और न कोई कार्रवाई की सकती है।

हरियाणा सरकार की ओर से गड्ढा मुक्त सड़कें बनाने के उद्देश्य से म्हारी सड़क एप लॉन्च की गई है। ट्रैकिंग सिस्टम के माध्यम से 12 से अधिक विभाग आमजन की सड़क संबंधी शिकायतों को हल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी से मिली जानकारी अनुसार, म्हारी सड़क एप पर लॉन्चिंग के बाद से 11 शिकायतें ऐसी हैं जिनका काेई समाधान नहीं किया जा सकता। इनमें सड़क नहीं दिख रही है, फोटो गलत है और कई जगह सड़क ठीक होने के बावजूद फोटो अपलोड कर दिए गए हैं।
अधिकारियों का कहना कि इन शिकायतों को क्लोज कर दिया गया है। यह एप के दुरुपयोग की समस्या अन्य विभागों में भी हो सकती है।
पीडब्ल्यूडी के अधीन जिले में राज्यमार्ग, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना व ओडीआर सड़क आती हैं। विभाग को एप के माध्यम से कुल 381 शिकायत हैं जिनमें से 189 का समाधान कर क्लोज कर दिया है जबकि 181 शिकायतों पर सड़क सुधार कार्य प्रकिया में है।
पीडब्ल्यूडी अधिकारी ने बताया कि 181 में से 111 मेजर शिकायत हैं जिनके सुधार कार्य का टेंडर पहले ही आवंटित है जबकि शेष माइनर शिकायत समाधान की प्रकिया में है। वहीं नगर निगम के कार्यकारी अभियंता मनजीत कुमार ने बताया कि अभी एप की शिकायत प्रकिया में है और काम चल रहा है। संवाद

----------
12 से अधिक विभागों के पास पहुंच रही शिकायत

म्हारी सड़क एप पर सड़क से जुड़ी डाली गई शिकायत ट्रैकिंग सिस्टम के माध्यम से संबंधित 12 से अधिक विभागों के पास पहुंचती है। इसमें लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, पंचायती राज, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, नगर निगम, हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड, पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण, फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण, गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण व एसएमपीए शामिल हैं।
-----------

वर्जन
राज्य राजमार्गों पर सुधार कार्य का टेंडर आवंटित है। ग्रामीण क्षेत्र में भी विभाग की सड़कों पर एजेंसियां काम कर रही हैं। म्हारी सड़क एप की शिकायतों का निपटान किया जा रहा है। पहले से ही आवंटित टेंडर वाली सड़कों का एक साथ सुधार किया जाएगा। -अरुण कुमार, कार्यकारी अभियंता, पीडब्ल्यूडी।

02 म्हारी सड़क एप अपलोड की गई सेल्फी। स्रोत : विभाग

02 म्हारी सड़क एप अपलोड की गई सेल्फी। स्रोत : विभाग- फोटो : samba news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article