रोहतक। पीजीआईएमएस के गेस्ट्रोएट्रोलाॅजी के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रवीण मल्होत्रा व एमटीएफसी संस्था रोहतक के संयुक्त सहयोग से रविवार को शहर में काला पीलिया (हेपेटाइटिस बी व सी) के प्रति सैलून और पार्लर कर्मचारियों को जागरूक किया गया।
अभियान के दौरान सैलून व पार्लर कर्मचारियों को सेनिटाइजर, आवश्यक केमिकल व नेपकिन से युक्त विशेष हाइजीन किट वितरित की।एमटीएफसी संस्था के सदस्यों ने कहा कि शेविंग ब्लेड, कैंची, नेल-किट व अन्य उपकरण कई व्यक्तियों पर बार-बार उपयोग किए जाते हैं।
इस स्थिति में संक्रमण से बचाव के लिए स्वच्छ उपकरणों, उच्च गुणवत्ता वाले सेनिटाइज़र का उपयोग अत्यंत आवश्यक है। अभियान का उद्देश्य आमजन को सुरक्षित सेवाएं प्रदान करना, संक्रमण को रोकना और जिले को हेपेटाइटिस मुक्त शहर बनाने की दिशा में एक सशक्त कदम बढ़ाना है।