सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The situation at PGI is pathetic...water is flowing from broken pipes in the toilets, dogs are resting near the patients.

Rohtak News: पीजीआई में व्यवस्था बदहाल...शौचालय में टूटे पाइपों से बह रहा पानी, मरीजों के पास आराम फरमा रहे कुत्ते

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
The situation at PGI is pathetic...water is flowing from broken pipes in the toilets, dogs are resting near the patients.
01-पीजीआई के आपातकालीन विभाग में संचालित कैंटीन के पास सफाई की ​स्थिति। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। पीजीआई निदेशक डॉ. एसके सिंघल के आदेश के बाद भी अस्पताल के अंदर सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। आपातकालीन विभाग के आसपास शौचालयों से आ रही दुर्गंध के कारण गुजरना मुश्किल हो रहा है। इनमें टूटे पाइपों से पानी बहता रहता है। फर्श पर बैठे मरीजों व उनके तीमारदारों के पास कुत्ते सोए रहते हैं।
Trending Videos

बुधवार दोपहर करीब 12 बजे आपात विभाग में इस तरह की अव्यवस्थाएं मिलीं। प्रवेश करते ही फर्श पर ही मरीज के साथ आए तीमारदार बैठे थे। इनके पास ही कुत्ते भी आराम करते दिखाई दिए। सुरक्षाकर्मी भी इन्हें यहां से भगाने की जहमत नहीं उठाते हैं। इससे इंफेक्शन के साथ स्किन संबंधी बीमारियों के फैलने का खतरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद शौचालयों की हालत देखने पहुंचे तो बाहर तक इस कद्र दुर्गंध आ रही थी कि लोगों को मुंह पर हाथ रखकर गुजरना पड़ रहा था। शौचालयों में पाइप टूटने के कारण पानी व्यर्थ बहता मिला।
---------------
छोटी कैंटीन के आसपास मिला कूड़ा, बेड पर बिछी थीं खून से सनी चादरें
विभाग में मरीजों और तीमारदारों के लिए संचालित छोटी कैंटीन के आसपास कूड़ा जैसे चाय के प्लास्टिक कप आदि पड़े मिले। मरीजों की इस्तेमाल की गईं चादरें वाटर कूलर के पास पड़ी मिलीं। विभाग में कई बेड पर चादरें साफ नहीं थीं। कई बेड पर बिछीं चादरें खून से सनी मिलीं।
-----

कुत्तों से फैलती हैं ये बीमारियां
अगर कुत्ता किसी स्थान पर बैठ या सो रहा है और वहीं इंसान भी बैठता है तो स्किन के साथ अन्य बीमारियों के फैलने का खतरा अधिक रहता है। खुजली और खारिश भी हो सकती है।
- डॉ. जसमिंद्र सिंह, मेडिसिन विभाग विशेषज्ञ
------
वर्जन
आपातकालीन विभाग में बदहाल सफाई व्यवस्था का पता कराएंगे। इसके बारे में ज्यादा जानकारी के लिए जनसंपर्क अधिकारी से जानकारी ले सकते हैं।
- डॉ. महेश मेहला, सफाई प्रभारी पीजीआई

01-पीजीआई के आपातकालीन विभाग में संचालित कैंटीन के पास सफाई की स्थिति। संवाद

01-पीजीआई के आपातकालीन विभाग में संचालित कैंटीन के पास सफाई की स्थिति। संवाद

01-पीजीआई के आपातकालीन विभाग में संचालित कैंटीन के पास सफाई की स्थिति। संवाद

01-पीजीआई के आपातकालीन विभाग में संचालित कैंटीन के पास सफाई की स्थिति। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed