{"_id":"6988c543e14bdda746040644","slug":"the-strike-is-not-a-fight-for-one-class-but-a-battle-to-save-public-services-rakesh-lakra-rohtak-news-c-17-roh1019-807463-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल एक वर्ग की नहीं, बल्कि जनसेवाओं को बचाने की लड़ाई : राकेश लाकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल एक वर्ग की नहीं, बल्कि जनसेवाओं को बचाने की लड़ाई : राकेश लाकड़ा
विज्ञापन
21 रोहतक के कन्हेली हैड में बैठक करते हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के
विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के जिला प्रधान राकेश लाकड़ा ने सांपला ब्रांच की कार्यकारिणी बैठक में कहा कि 12 फरवरी की हड़ताल केवल किसी एक विभाग या वर्ग की नहीं, बल्कि संविधान, सामाजिक न्याय, लोकतंत्र और जनसेवाओं को बचाने की निर्णायक लड़ाई है।
कन्हेली हेड में रविवार को सांपला ब्रांच की कार्यकारिणी बैठक की अध्यक्षता ब्रांच उप प्रधान वेद प्रकाश व संचालन ब्रांच सचिव मनीष ने किया।
प्रधान राकेश लाकड़ा ने बताया कि कर्मचारियों, मजदूरों, किसानों, युवाओं और मेहनतकशों की रोजी-रोटी से जुड़ी तमाम मांगों व चार लेबर कोड रद्द करने की मांग को लेकर बैठक हुई। बैठक में ट्रेड यूनियनों और कर्मचारी संगठनों व संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर होने जा रही राष्ट्रव्यापी हड़ताल की तैयारी को लेकर चर्चा की गई।
राज्य उप प्रधान शिवकुमार ने कहा कि यह हड़ताल केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से थोपी जा रही कर्मचारी एवं मजदूर विरोधी नीतियों की पलटवाकर है।
कहा कि यदि आज संगठित प्रतिरोध नहीं हुआ तो स्थाई नौकरियां, सुरक्षित पेंशन और आम जनता के लिए सुलभ सेवाएं गंभीर खतरे में पड़ जाएंगी।
इस दौरान वरिष्ठ उप प्रधान दीपक जांगड़ा, प्रचार सचिव सुरेंद्र पहल, मुकेश कुमार, रामलाल, कर्नल सिंह, बदन सिंह, राजबीर, नरेश कुमार, सुखदायल, चांदी राम, बलकार सिंह व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
Trending Videos