सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The Super-100 exam will be held on February 11th at 7 centers in the district.

Rohtak News: जिले के 7 केंद्रों पर 11 फरवरी को होगी सुपर-100 की परीक्षा

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
The Super-100 exam will be held on February 11th at 7 centers in the district.
विज्ञापन
रोहतक। विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से सुपर-100 प्रथम चरण की परीक्षा के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। जिले के अलग-अलग राजकीय विद्यालय में बनाए गए 7 केंद्रों पर 11 फरवरी को सुपर-100 प्रथम चरण की परीक्षा होगी। विभाग की ओर से 6 फरवरी से प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए लिंक एक्टिव कर रखा है।
Trending Videos

जिला विज्ञान विशेष समीर मान ने बताया कि प्रदेश के 178 परीक्षा केंद्रों पर 11 फरवरी को परीक्षा होगी। जिले में सुपर-100 प्रथम चरण की परीक्षा के लिए कलानौर राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, लाखन माजरा राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, महम पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं रोहतक राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हिसार रोड, रोहतक राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भिवानी रोड, सांपला राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और सांपला पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
समीर मान ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग का समय सुबह 11:30 बजे निर्धारित किया गया है जबकि परीक्षा का समय 12:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक 2 घंटे की अवधि के लिए तय किया गया है।
उन्होंने बताया कि विद्यार्थी 10 फरवरी तक प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा का संचालन और पर्यवेक्षकों की जिम्मेदारियां भी लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed