{"_id":"6a2ec3b797a340f9be085c10","slug":"there-should-be-separate-toilets-for-boys-and-girls-in-every-school-shamsher-singh-rohtak-news-c-195-1-nnl1001-136285-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्येक स्कूल में लड़कों व लड़कियों के लिए अलग-अलग शौचालय हों : शमशेर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्येक स्कूल में लड़कों व लड़कियों के लिए अलग-अलग शौचालय हों : शमशेर सिंह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर।
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के सभागार में सभी क्लस्टर प्रमुखों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता हरियाणा शिक्षा विभाग के उप निदेशक शमशेर सिंह ने की।
बैठक की शुरुआत प्रिंसिपल डाइट अनिल श्योरान ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए की। इसके बाद शमशेर सिंह ने सभी क्लस्टर प्रमुखों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं को लेकर अत्यधिक गंभीर हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक स्कूल में लड़कों व लड़कियों के लिए अलग-अलग शौचालय हों और वे स्वच्छ हों। पेयजल, बिजली की उचित व्यवस्था हो, मिड-डे मील विभागीय मानदंडों के अनुसार ही दिया जाए, स्कूलों में उचित चारदीवारी हो।
बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी रतिंद्र सिंह ने सभी का धन्यवाद किया और उप निदेशक को विश्वास दिलाया कि जिला झज्जर उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करेगा और सभी निर्देशों का स्कूलों में पालन सुनिश्चित किया जाएगा। इस अवसर पर जिला परियोजना समन्वयक अनिल शर्मा, उप जिला शिक्षा अधिकारी रूपिंदर नांदल, देवेंद्र सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी शेर सिंह, जयपाल दहिया, सुनीता देवी उपस्थित रहे।