{"_id":"69b1d6e564911e259d0558cd","slug":"there-was-a-scramble-for-gas-cylinderslines-of-people-formed-outside-the-agencies-rohtak-news-c-17-roh1020-822373-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: गैस सिलिंडरों को लेकर मारामारी...एजेंसियों के बाहर लगीं लोगों की कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: गैस सिलिंडरों को लेकर मारामारी...एजेंसियों के बाहर लगीं लोगों की कतारें
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 12 Mar 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
25-कंधाें पर सिलिंडर उठाकर गैस एजेंसी में पहुंचते हुए उपभोक्ता। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। खाड़ी देशों में युद्ध के चलते बुधवार को गैस एजेंसियों के बाहर सिलिंडरों को लेकर लोगों में मारामारी का माहौल रहा। लोगों को तीन घंटे तक कतार में लगकर गैस बुकिंग का इंतजार करना पड़ा। घरेलू काम तो कोई मजदूरी छोड़कर सिलिंडर लेने पहुंचा।
शहर के सर्कुलर रोड स्थित गैस एजेंसी के अलावा सोनीपत रोड, जींद रोड, झज्जर रोड व भिवानी रोड सहित अनेक एजेंसियों पर सिलिंडरों की बुकिंग के लिए लोग सुबह से पहुंचना शुरू हो गए थे।
इनमें महिलाओं की संख्या काफी रही और उन्हें घंटों तक एजेंसी के बाहर इंतजार करना पड़ा। उपभोक्ताओं ने बताया कि सिलिंडर पहले आसानी से मिल जाता था लेकिन अब मुश्किल होने लगी है। सिलिंडरों की बुकिंग बढ़ने से सर्वर डाउन हुआ और उपभोक्ताओं के मोबाइल फोन पर वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी आने में सेकेंडों के बजाय आधा घंटा तक लग गया।
सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी अशोक कुमार का कहना है कि जिले में सभी गैस एजेंसियों पर गैस सिलिंडरों का प्रर्याप्त स्टॉक है। गैस की कोई कमी नहीं है। जिला प्रशासन सभी 35 गैस एजेंसियों और होटल-ढाबों पर गैस वितरण पर निगरानी रख रहा है। इसके लिए दो टीमें गठित की गई हैं। इसी संदर्भ में जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक के कार्यालय में गैस एजेंसी संचालकों संग बैठक कर गैस वितरण सुचारु रखने के निर्देश दिए।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
संक्षिप्त ब्योरा :
जिले में घरेलू गैस उपभोक्ता : 3.70 लाख
बुधवार को घरेलू सिलिंडरों की आवक : 12,600
व्यावसायिक सिलिंडरों की आवक : 0
-- --
कंधे पर सिलिंडर उठाकर गैस एजेंसी पहुंचा हूं। करीब 10 दिन पहले ऑनलाइन बुकिंग करने पर भी गैस सिलिंडर नहीं मिला है। अब एजेंसी में आकर घंटों इंतजार के बाद भी गैस नहीं मिली।
- अशोक कुमार, जनता कॉलोनी निवासी
-- -- --
मजदूरी कर घर चलाते हैं और मजदूरी छोड़कर सिलिंडर लेने एजेंसी पर आया हूं। सुबह 9 बजे से आकर लाइन में लगा हूं। दोपहर 12 बजे के बाद पर्ची देने पर सिलिंडर मिला।
- जोगेंद्र, विजयनगर निवासी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
गैस सिलिंडर के लिए सुबह 9 बजे से एजेंसी पर आया था, अभी तक पर्ची नहीं मिली है। बार-बार सर्वर डाउन बता रहे हैं। तीन घंटे बाद पर्ची मिली, तब जाकर सिलिंडर मिला।
- प्रदीप, जनता कॉलोनी निवासी
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
बड़े परिवारों में गैस की अधिक खपत होती है। सुबह 9 बजे से सिलिंडर के इंतजार में एजेंसी के बाहर बैठी हूं लेकिन दोपहर 12 बजे के बाद पर्ची दी, तब सिलिंडर मिला।
- विमला, शिवाजी कॉलोनी निवासी
-- -- -- -- -- -- -
ईंधन उधार नहीं मिलता है। अब तो मिट्टी के चूल्हे भी घरों में नहीं रहे हैं। गैस पर ही हर घर आश्रित है। सुबह 9 बजे से पहले सिलिंडर लेने आई हूं। दोपहर बाद सिलिंडर मिल पाया है।
- कृष्णा, काठमंडी निवासी
-- -- -- -- -- -- -- -- -
खाड़ी देशों में युद्ध का असर जरूर है लेकिन अभी सामान्य रूप से घरेलू गैस की आपूर्ति हो रही है। नियम अनुसार गैस बुकिंग 25 दिन बाद ही कराएं। गैस उपभोक्ताओं को पहले की तरह ही गैस उपलब्ध होगी।
- राजेश सुनारिया, गैस एजेंसी संचालक
-- -- -- -- -- -- -- -
हलवाइयों के बढ़ी चिंता....
हलवाइयों की भी चिंता बढ़ गई है। कॉमर्शियल सिलिंडर न मिलने से काम प्रभावित होने लगा है। हलवाई चांद सिंह, रोहतास, महेंद्र का कहना कि सिलिंडर न मिलने से उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। अगर यही हालात रहे तो उनका व्यवसाय चौपट हो जाएगा। ऐसी ही स्थिति ढाबा संचालकों की नजर आई।
-- -- -- -- -- -- -- -
सांपला में बुकिंग के 25 दिन बाद सिलिंडरों की आपूर्ति का शेड्यूल जारी
सांपला। कस्बों में भी एक सप्ताह से प्रतिदिन सिलिंडरों की बुकिंग के लिए लाइन लग रही है। इसे गैस वितरण की व्यवस्था भी प्रभावित हो गई है। एजेंसी संचालकों ने बुकिंग के 25 दिन बाद आपूर्ति का शेड्यूल जारी कर दिया है। कस्बे में एक गैस एजेंसी है। घरेलू गैस उपभोक्ता की संख्या लगभग 32,000 हैं। एजेंसी संचालक राजेंद्र सिंह ने बताया कि अभी तक घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है। गृहिणी सुमन व सीमा देवी का कहना कि गैस सिलिंडरों की बुकिंग की समस्या बढ़ गई है। संवाद
Trending Videos