{"_id":"62d5ba5b5638f52314395f6f","slug":"vaish-educational-institution-governing-body-elections-got-the-approval-of-the-district-registrar-rohtakcity-news-rtk652706579","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैश्य शिक्षण संस्था : गवर्निंग बॉडी चुनाव को मिली जिला रजिस्ट्रार की मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैश्य शिक्षण संस्था : गवर्निंग बॉडी चुनाव को मिली जिला रजिस्ट्रार की मंजूरी
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। वैश्य शिक्षण संस्था के गवर्निंग बॉडी के चुनाव को आखिर जिला रजिस्ट्रार कार्यालय से हरी झंडी मिल ही गई। संस्था में 20 जुलाई को चुने गए कॉलेजियम को नियमानुसार मंजूरी लेनी थी। इसके साथ ही नई कार्यकारिणी के गठन का रास्ता साफ हो गया है। अब गवर्निंग बॉडी का चुनाव होगा। इसके लिए चुनाव अधिकारी जल्दी ही शेड्यूल जारी करेंगे। इसके तहत नामांकन प्रक्रिया व मतदान की तिथि तय की जाएगी।
बात दें कि 20 जुलाई को कॉलेजियम चुनाव हुए थे। इसके बाद विवादित बूथ नंबर 96 की मतगणना कराई गई। कॉलेजियम पूरा होने पर 105 सदस्यों के नाम की सूची जिला रजिस्ट्रार कार्यालय भेजी गई। यहां जांच के बाद संबंधित अधिकारी ने कॉलेजियम को स्वीकृति प्रदान की। संस्था चुनाव को लेकर पिछले करीब दो वर्षों से विवाद चला हुआ था। संस्था के दो पक्षों में नए वोट जोड़ने को लेकर उभरे विवाद के चलते चुनाव अटके हुए थे। सरकार की ओर से प्रशासक की नियुक्ति के बाद चुनावी प्रयास सिरे चढ़ते नजर आ रहे हैं।
वर्जन:
वैश्य शिक्षण संस्था के निर्वाचित कॉलेजियम को जिला रजिस्ट्रार ऑफ सोसायटी से मंजूरी मिल गई है। अब शीघ्र ही गवर्निंग बॉडी का चुनाव कराया जाएगा।
- डॉ. वीरेंद्र सिंह सिंधु, प्रशासक, वैश्य शिक्षण संस्था।
वर्जन:
संस्था के कॉलेजियम चुनाव निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से कराए गए। कॉलेजियम के 105 सदस्यों की सूची अनुमोदन के लिए जिला रजिस्ट्रार को भेजना अनिवार्य था। यहां से मंजूरी के चलते गवर्निंग बॉडी चुनाव का रास्ता साफ हो गया है। जल्दी ही चुनावी शेड्यूल जारी किया जाएगा। इस चुनाव में कॉलेजियम सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए नई कार्यकारिणी गठित करेंगे। इसके लिए मतदान होगा।
- डॉ. एमएस श्योराण, चुनाव अधिकारी, वैश्य शिक्षण संस्था।
Trending Videos