{"_id":"69eb8532fde6d58176070219","slug":"verification-of-documents-for-1364-students-under-the-rte-act-is-underway-deadline-extended-until-the-26th-rohtak-news-c-17-roh1020-845159-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: आरटीई के तहत 1364 विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच जारी, 26 तक बढ़ाई तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: आरटीई के तहत 1364 विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच जारी, 26 तक बढ़ाई तिथि
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 25 Apr 2026 03:28 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। आरटीई (शिक्षा का अधिकार) अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटों पर दाखिला पाने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए शिक्षा विभाग ने दस्तावेजों के भौतिक सत्यापन की अंतिम तिथि 24 अप्रैल से बढ़ाकर 26 अप्रैल 2026 कर दी है।
निजी स्कूलों में दाखिला के ड्रा से पहले प्रोविजनल लिस्ट में शामिल जिले के करीब 1364 विद्यार्थियों के दस्तावेजों की खंड स्तर पर जांच की जा रही है ताकि केवल पात्र बच्चों को ही निजी स्कूल में मौका मिले। शिक्षा विभाग की ओर से जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक फिजिकल वेरिफिकेशन का कार्य जारी है।
जांच कमेटी के सदस्य प्राचार्य अनिल दहिया ने बताया कि जांच प्रक्रिया में विद्यार्थियों के जन्म प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र और निवास प्रमाण पत्र की मूल प्रतियों से मिलान किया जा रहा है। यह अनिवार्य है कि ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवार दस्तावेजों की जांच के लिए स्वयं उपस्थित हों।
निजी स्कूलों में आरटीई के तहत दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे जिसके बाद प्रोविजनल लिस्ट जारी की गई। अब इस लिस्ट में शामिल 1364 विद्यार्थियों के दस्तावेजों के फिजिकल सत्यापन के बाद ही फाइनल ड्रा निकाला जाएगा और सीट अलॉट की जाएगी।
- दिलजीत सिंह, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी।
Trending Videos