सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   When her husband fell ill, Mukesh repaired the puncture and started the car of life in rohtak

समाज के तानों को किया नजरअंदाज: पति बीमार हुए तो मुकेश ने पंक्चर जोड़कर चला दी जिंदगी की गाड़ी, पढ़ें रिपोर्ट

माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sat, 21 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
सार

मुकेश देवी ने बताया कि पति की तबीयत खराब होने के बाद बेटे प्रवीण व बेटी मीनू की पढ़ाई और भविष्य को लेकर चिंता बढ़ गई। काम शुरू करने के बाद समाज के ताने भी सुनने पड़े। कई लोगों ने कहा कि एक महिला होकर ऐसा काम करना ठीक नहीं है।

When her husband fell ill, Mukesh repaired the puncture and started the car of life in rohtak
रोहतक में डी पार्क के पास दुकान पर पंक्चर लगातीं मुकेश देवी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

जहां कुछ काम पुरुषों तक सीमित माने जाते थे, वहीं अब महिलाएं संभालने लगी हैं। आदर्श नगर की मुकेश देवी के पति जय भगवान को वर्ष 2007 में हृदयाघात आया तो डाॅक्टर ने उन्हें आराम करने की सलाह दी। इससे परिवार की रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया। मुकेश देवी ने हार न मानते हुए पति की पंक्चर की दुकान खुद संभाल ली। उनका जीवन दूसरी महिलाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत है।

Trending Videos


मुकेश देवी ने बताया कि पति की तबीयत खराब होने के बाद बेटे प्रवीण व बेटी मीनू की पढ़ाई और भविष्य को लेकर चिंता बढ़ गई। काम शुरू करने के बाद समाज के ताने भी सुनने पड़े। कई लोगों ने कहा कि एक महिला होकर ऐसा काम करना ठीक नहीं है। दूसरों की बातों पर ध्यान देने के बजाय परिवार की जिम्मेदारी को प्राथमिकता दी। पीछे हटती तो बच्चों व बीमार पति के लिए दवा तक खरीदना मुश्किल हो जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति के बीमार होने के बाद बच्चों ने पूछा कि अब उनका क्या होगा। उनके इस सवाल ने उन्हें हिम्मत दी और ठान लिया कि अब हार नहीं मानूंगी। खुद टायर पंक्चर लगाना शुरू किया। शुरुआत आसान नहीं थी लेकिन हौसले से आगे बढ़ती रहीं। पीछे नहीं हटी। संवाद

19 साल के संघर्ष ने बदली तस्वीर
लगातार 19 साल तक मेहनत और संघर्ष करते हुए बेटे प्रवीण और बेटी मीनू को पढ़ा-लिखाकर कामयाब बनाया। उनकी शादी की। बेटा प्रवीण वकालत में भविष्य संवारने में जुटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed