सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Security guard murdered in Panipat

Haryana: सिक्योरिटी गार्ड की निर्मम हत्या, खून से लथपथ चारपाई पर मिला शव; बैंक में करता था नौकरी

माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 08 Jun 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
सार

मदन अपनी पत्नी और 12 साल के बेटे के साथ रहते थे। रविवार रात को करीब दो बजे उनका बेटा शौच के लिए उठा था। उसने देखा कि उसके पिता मदन चारपाई पर पड़े हैं और उनके सिर से खून निकल रहा है।

Security guard murdered in Panipat
मदन लाल सैनी, मृतक - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

थाना सेक्टर 13-17 क्षेत्र के गढ़ सरनाई गांव में बैंक के सिक्योरिटी गार्ड मदन लाल सैनी (38) की हत्या का मामला सामने आया है। देर रात को ढाई बजे उनका शव घर में ही चारपाई पर पड़ा मिला। उनके सिर में चोट लगी थी और गले में कपड़ा लटका हुआ था। परिजनों ने अज्ञात पर हत्या करने के आरोप लगाए। थाना पुलिस ने मां केला देवी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। बोर्ड द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।




मदनलाल के भाई राजेंद्र ने बताया कि वह तीन भाई हैं। उनका छोटा भाई मदन लाल का परिवार उनके घर से कुछ दूरी पर दूसरे घर में रहता है। रविवार देर रात करीब ढाई बजे मदन के सिर में चोट लगने की सूचना दी। इसके बाद वह अपने बेटे और अन्य परिजनों के साथ उनके घर पर पहुंचे। जहां पर देखा कि मदन चारपाई पर लेटे हुए थे और उनके सिर में चोट के निशान थे और गले में कपड़े से फंदा लगा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तुरंत ही वह उन्हें लेकर जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सोमवार सुबह थाना सेक्टर 13-17 पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर गहनता से छानबीन की। परिजनों ने अज्ञात हमलावरों पर घर में घुसकर हत्या करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मां केला देवी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शौच के लिए उठे 12 साल के बेटे ने पिता को देखा खून से लथपथ
राजेंद्र ने बताया कि मदन अपनी पत्नी और 12 साल के बेटे के साथ रहते थे। रविवार रात को करीब दो बजे उनका बेटा शौच के लिए उठा था। उसने देखा कि उसके पिता मदन चारपाई पर पड़े हैं और उनके सिर से खून निकल रहा है। बच्चे ने तुरंत ही दूसरे कमरे में सो रही अपनी मम्मी को जगाया। जिसके बाद उन्होंने देखा और भतीजे को फोन कर हादसे की सूचना दी। उधर, राजेंद्र ने बताया कि उनका भाई दिनेश सीबीआई में तैनात है। भाई की हत्या की सूचना पर वह भी पानीपत पहुंच गए।

बोर्ड द्वारा कराया गया पोस्टमार्टम
मदन लाल के सिर में गहरी चोट लगी थी। इसके साथ ही सिर में पीछे चोट लगी थी। पुलिस ने घटनास्थल का गहनता से निरीक्षण किया तो संदेह हुआ। पुलिस ने बोर्ड द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया है। रिपोर्ट के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा होगा।

हत्यारे की तलाश करने के लिए टीम का गठन किया गया है। आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की गई। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा। -दलबीर सिंह, प्रभारी थाना सेक्टर-13-17
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed