{"_id":"6a6e2c40070862d0160e023b","slug":"11-advocates-on-a-symbolic-hunger-strike-sirsa-news-c-128-1-svns1027-162468-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सांकेतिक भूख हड़ताल पर बैठे 11 अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सांकेतिक भूख हड़ताल पर बैठे 11 अधिवक्ता
Sat, 01 Aug 2026 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 01 Aug 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। नई लीगल एड डिफेंस काउंसिल पॉलिसी के विरोध में जिला बार एसोसिएशन का धरना शनिवार को लगातार 12वें दिन भी जारी रहा। सुबह से लेकर शाम तक अधिवक्ता धर्मचंद सोलंकी, अमित गोयल, उषा कसवां, बिल्लू सिंह, सतिंदर सिंह, राजकुमार अरोड़ा, अमनदीप कौर खालसा, बलजीत कौर, ममता कंबोज, अनीता कालरा व पूनम कटारिया सांकेतिक भूख हड़ताल पर बैठे रहे।
जिला बार एसोसिएशन के प्रधान गंगाराम ढाका ने कहा कि सरकार नई लीगल एड डिफेंस काउंसिल पॉलिसी लागू कर अधिवक्ताओं के रोजगार पर संकट खड़ा करना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि नए कानूनों के माध्यम से वकीलों को बेरोजगार करने का प्रयास किया जा रहा है जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 7 अगस्त को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन में सिरसा से सैकड़ों अधिवक्ता भाग लेंगे। इसके लिए दस बसों की व्यवस्था की गई है। वहीं, लगातार 12 दिनों से जारी हड़ताल के कारण जिले की अदालतों में 15 हजार मामलों की सुनवाई प्रभावित हुई है जिससे वादकारियों और आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।