सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   1654 absconding criminals not yet arrested

Sirsa News: सिरसा पुलिस की पहुंच से दूर 1654 घोषित अपराधी

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 22 Mar 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
1654 absconding criminals not yet arrested
विज्ञापन
मादक पदार्थ तस्करी में 69 आरोपी हैं फरार, गिरफ्तारी के बाद ही दंड दे सकती है विशेष अदालत
Trending Videos



यौन उत्पीड़न के 9 आरोपी भी सालों से पुलिस की गिरफ्त से बाहर


फोटो 22


संवाद न्यूज एजेंसी



सिरसा। जिले की विभिन्न अदालतों की ओर से हजारों घोषित अपराधी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। 15 दिसंबर 2016 से लेकर 28 फरवरी 2026 तक अदालतों की ओर से 1654 आरोपियों को घोषित अपराधी करार दिया जा चुका है। जब तक पुलिस इन घोषित अपराधियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश नहीं करती, अदालतें इनको अपराध का दंड नहीं दे सकती हैं।



घोषित अपराधियों में 69 मादक पदार्थ तस्कर हैं। मादक पदार्थ तस्करी को लेकर राज्य सरकार काफी गंभीर है। इसके बावजूद सिरसा पुलिस स्पेशल एनडीपीएस फास्ट ट्रैक कोर्ट की ओर से घोषित अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए कोई स्पेशल ऑपरेशन नहीं चला रही। इसका फायदा उठाते हुए ये तस्कर हेरोइन, अफीम, चूरा पोस्त, गांजा व नशे में इस्तेमाल होने वाली प्रतिबंधित दवाइयों की तस्करी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन घोषित अपराधियों के खिलाफ सिरसा सिटी, सिविल लाइन, सदर थाना, रानियां थाना, बड़ागुढ़ा, ऐलनाबाद, चोपटा, रोड़ी, ओढ़ां, सदर डबवाली व शहर थाना डबवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज हैं। थाना पुलिस को इनके बारे में तमाम जानकारी है फिर भी पुलिस घोषित अपराधियों को गिरफ्तार करने की इच्छा शक्ति नहीं दिखा रही।
इन घोषित अपराधियों में कोई चार साल से फरार है तो कोई दो साल से। वहीं, पुलिस घोषित अपराधियों की धरपकड़ के लिए दिन-रात एक करने का दावा करती है लेकिन उसे वांछित सफलता नहीं मिल पा रही।





3 साल से खुले में घूम रहे हैं दुष्कर्म के आरोपी

स्पेशल फास्ट ट्रैक को कोर्ट ने दुष्कर्म, सामूहिक दुष्कर्म, छेड़छाड़, पॉक्सो व जानलेवा हमला करने के मामले में 9 आरोपियों को घोषित अपराधी करार दिया हुआ है। महिला थाना सिरसा पुलिस 5 अगस्त 2023 को दर्ज हुए दुष्कर्म मामले में घोषित अपराधी गुरसेम सिंह निवासी गांव संत नगर जिला सिरसा को अब तक गिरफ्तार नहीं कर पाई। इस प्रकार, सामूहिक दुष्कर्म के केस में आरोपी जितेंद्र ओढ़ां थाना पुलिस की गिरफ्त से तीन सालों से फरार है। नाबालिग से दुष्कर्म में आरोपी घोषित अपराधी भीम निवासी हाथरस यूपी को गिरफ्तार करने महिला थाना सिरसा की टीम कभी यूपी नहीं गई।





चेक बाउंस में 573 आरोपियों की है तलाश

चेक बाउंस के केसों के लिए स्थापित विशेष अदालत ने 573 आरोपियों को घोषित अपराधी घोषित कर रखा है। इसके अलावा, जिला एवं सत्र न्यायालय की ओर से गोवध अधिनियम के तहत 12, स्नैचिंग केस में 5, लूट केस में एक व जानलेवा हमला करने के केस में 2 आरोपियों को घोषित अपराधी करार दिया हुआ है। कुल 20 घोषित अपराधियों में से 18 उत्तर प्रदेश व पंजाब के रहने वाले हैं।





पुलिस के पास होती है तमाम जानकारी

जिन आरोपियों को कोर्ट ने उद्घोषित अपराधी घोषित किया हुआ है उनका नाम व पूरा पता पुलिस के पास है। फिर भी पुलिस उद्घोषित अपराधी तक नहीं पहुंच पा रही। सूत्रों के अनुसार, बहुत सी जगहों पर तो पुलिस जाती ही नहीं और जहां जाती है वहां लोकल पुलिस का सपोर्ट नहीं मिलता। इसी कारण पुलिस खाली हाथ लौट आती है। इसलिए वर्षों तक उद्घोषित अपराधी पुलिस की गिरफ्त से बाहर रहते हैं।





घोषित अपराधियों का आंकड़ा
सिरसा अदालत 1030

डबवाली अदालत 182

ऐलनाबाद अदालत 404

रानियां अदालत 38
कोट्स
घोषित अपराधियों को पकड़ने के लिए स्पेशल सेल बनाई गई है। पिछले चार माह में 82 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भिजवाया है। सेल की टीमें लगातार छापा मार रही हैं। काफी सफलता मिल रही है।

-आदर्शदीप सिंह, उप पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed