{"_id":"6a230bd94405f5287600c538","slug":"190-lakh-fraud-on-name-of-job-sirsa-news-c-128-1-svns1027-159583-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: नौकरी का झांसा देकर 1.90 लाख की ठगी, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: नौकरी का झांसा देकर 1.90 लाख की ठगी, प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर 1.90 लाख की ठगी, मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
नाथूसरी चोपटा। गांव अलीमोहम्मद के एक युवक से विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर 1 लाख 90 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर राजस्थान के एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव अलीमोहम्मद निवासी प्रवीण कुमार ने बताया कि उसकी पहचान राजस्थान के जिला हनुमानगढ़ के गांव जिलोधा निवासी अमित गोदारा से हुई थी। अमित सिंगापुर आता-जाता रहता था। आरोप है कि अमित ने प्रवीण को सिंगापुर में पढ़ाई और होटल में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 1 लाख 90 हजार रुपये मांगे।
शिकायतकर्ता के अनुसार, उसने 20 मार्च 2026 को अमित के खाते में 1 लाख 90 हजार रुपये जमा करवा दिए। इसके करीब 10 दिन बाद अमित ने उसे सिंगापुर भेज दिया। वहां पहुंचने पर पता चला कि जिस कोचिंग अकादमी में दाखिले की बात कही गई थी, उसकी फीस तक जमा नहीं करवाई गई थी और न ही किसी प्रकार की नौकरी लगाई गई थी।
विज्ञापन
प्रवीण ने बताया कि करीब 10 दिन सिंगापुर में रहने के बाद वह भारत लौट आया। इसके बाद उसने नाथूसरी चोपटा थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस जांच में प्रथमदृष्टया धोखाधड़ी का मामला सामने आने पर नाथूसरी चोपटा थाने के सब-इंस्पेक्टर धोलूराम ने अमित गोदारा निवासी गांव जिलोधा, जिला हनुमानगढ़ (राजस्थान) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।