सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   HSVP to launch a special drive starting today.

Sirsa News: एचएसवीपी का आज से चलेगा विशेष अभियान

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 14 Jun 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
HSVP to launch a special drive starting today.
सिरसा के सेक्टर में लोगों द्वारा स्वयं हटाई जा रही ग्रिल।
विज्ञापन
सिरसा। शहर के सेक्टरों को अतिक्रमण मुक्त बनाने की दिशा में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण का सोमवार से विशेष अभियान चलाने जा रहा है। इस कार्रवाई की सबसे खास बात यह है कि प्रशासन के मैदान में उतरने से पहले ही कई सेक्टरवासियों ने स्वयं आगे बढ़कर अपने स्तर पर अतिक्रमण हटाने की पहल की है। इससे अभियान को लेकर सकारात्मक माहौल बना हुआ है और विभाग को भी सहयोग मिलने की उम्मीद है।


बता दें कि एचएसवीपी की टीम सेक्टर-19, सेक्टर-20 और सेक्टर-20 पार्ट-3 में पहुंचकर ग्रीन बेल्ट, सार्वजनिक भूमि तथा मकानों के सामने किए गए अवैध कब्जों को हटाने का काम करेगी। विभाग का उद्देश्य सेक्टरों की मूल संरचना को बहाल करना और सार्वजनिक स्थानों को आम लोगों के उपयोग के लिए सुरक्षित रखना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने स्वयं हटाए घरों के आगे अतिक्रमण
सेक्टरों में मुनादी करवाने से पहले पिछले दिनों विभागीय अधिकारियों ने विभिन्न सेक्टरों का निरीक्षण किया था। इस दौरान ग्रीन बेल्ट पर निर्माण सामग्री रखने, अस्थायी शेड बनाने, लोहे की ग्रिल लगाने, रैंप बढ़ाने तथा सार्वजनिक भूमि को निजी उपयोग में लेने जैसे मामले सामने आए थे। इसके बाद लोगों को नियमों की जानकारी देकर स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अपील का असर भी देखने को मिला। कई निवासियों ने विभागीय कार्रवाई से पहले ही अपने कब्जे हटाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन


सेक्टरवासी बोले-प्रशासन का करेंगे सहयोग
सेक्टर 20 पार्ट तीन के प्रधान राजपाल सिंह ने बताया कि किसी ने घरों के आगे अतिक्रमण नहीं किया है। कुछ एरिया में पेड़-पौधे लगाए हुए हैं और उसकी सुरक्षा को लेकर ग्रिल लगाई हुई है। प्रशासन को पूरा सहयोग सेक्टरवासी कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। प्रशासन भी सहयोग के साथ ही कार्रवाई करें। हमारी मांग है कि ग्रीन बेल्ट आदि को दुरुस्त किया जाएगा और चहारदीवारी व ग्रीन लगाकर बेहतर बनाया जाए ताकि लोग उसका लाभ उठा सके। मौजूदा समय में बेसहारा पशुओं के कारण आमजन परेशान है।

इस प्रकार रहेगी कार्रवाई
सेक्टर 20 पार्ट वन - 15 जून, 16 जून, 18 जून, 19 जून
सेक्टर 20 पार्ट टू - 23 जून से 26 जून।
सेक्टर 20 पार्ट तीन - 6 जुलाई से 10 जुलाई।
सेक्टर 19 पार्ट वन - 13 जुलाई से 17 जुलाई
एफ ब्लॉक - 20 जुलाई से 27 जुुलाई।

कोर्ट के आदेशानुसार अनुसार मुनादी करवाई गई थी और लोगों ने सहयोग भी किया है। अब हमारी ओर से अभियान चलाया जाएगा और जहां पर इंक्रोचमेंट है। उसे हटाया जाएगा। -रमेश कुमार, एसडीओ, एचएसवीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed