सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Miscreants snatched a mobile phone from a woman and fled.

Sirsa News: महिला से मोबाइल छीनकर भागे बदमाश

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 14 Jun 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Miscreants snatched a mobile phone from a woman and fled.
विज्ञापन
सिरसा। शहर की फ्रेंड्स कालोनी में शुक्रवार शाम महिला से मोबाइल फोन छीनकर भागने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में फ्रेंड्स कालोनी की गली नंबर-सात निवासी निर्मला कुमारी ने बताया कि 13 जून की शाम करीब पांच बजे वह अपने घर से गली नंबर-तीन की ओर जा रही थी। जब वह गली नंबर चार स्थित राधा-कृष्ण पार्क के पास पहुंची और गली नंबर-3 की तरफ मुड़ी। इसी दौरान पीछे से काले रंग की बाइक पर सवार दो युवक आए और उनके हाथ से मोबाइल फोन झपटकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद महिला ने पुलिस से मोबाइल बरामद कर आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपितों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed