सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Truck hits police vehicle; FIR registered.

Sirsa News: ट्रक ने पुलिस की गाड़ी को मारी टक्कर, प्राथमिकी दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 14 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Truck hits police vehicle; FIR registered.
विज्ञापन
डबवाली। थाना सदर डबवाली क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस की सरकारी गाड़ी को शुक्रवार देर रात को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। घटना में पुलिसकर्मियों को कोई चोट नहीं आई लेकिन सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एसपी जसलीन कौर ने बताया कि 13 जून की रात पुलिस चौकी चौटाला के हेड कांस्टेबल विजय कुमार सरकारी बोलेरो गाड़ी में चालक एसपीओ सुरेंद्र के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थें। रात करीब 12:50 बजे जब वे गांव आसाखेड़ा बस अड्डा के पास भारतमाला रोड पर पहुंचे तो पीछे से आए एक ट्रक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए सरकारी गाड़ी को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि टक्कर लगने से सरकारी वाहन की पिछली खिड़की का शीशा सहित अन्य हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस कर्मचारियों ने ट्रक को रुकवाकर चालक से पूछताछ की। चालक ने अपना नाम मिथुन कुमार पुत्र रामलाल भगत निवासी जिला वैशाली, बिहार बताया। उसने बताया कि वह फिरोजपुर पंजाब से माल लेकर राजकोट गुजरात जा रहा था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार ट्रक कमल सिंह ट्रांसपोर्ट कंपनी, बावल जिला रेवाड़ी का है। चालक द्वारा ट्रांसपोर्ट कंपनी के मैनेजर से बात करवाई गई जिसने मौके पर जिम्मेदार व्यक्ति भेजने की बात कही लेकिन काफी इंतजार के बाद भी कोई नहीं पहुंचा।
इस संबंध में थाना सदर डबवाली में ट्रक चालक मिथुन कुमार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed