{"_id":"6a2ef4488506cb250e0da401","slug":"an-entrance-exam-for-admission-to-the-law-department-will-be-held-for-the-first-time-on-june-28-sirsa-news-c-128-1-svns1027-159983-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: विधि विभाग में प्रवेश के लिए पहली बार होगी 28 जून को प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: विधि विभाग में प्रवेश के लिए पहली बार होगी 28 जून को प्रवेश परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 15 Jun 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
सिरसा में सीडीएलयू का लॉ विभाग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिरसा। चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय के विधि विभाग की ओर से एडमिशन प्रक्रिया जारी है। पहली बार बीए एलएलबी के पांच वर्षीय एकीकृत पाठ्यक्रम को प्रवेश परीक्षा होने जा रही है जिसको लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए डॉ. रोहतास ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीए एलएलबी पांच वर्षीय एकीकृत पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा 28 जून को आयोजित की जाएगी। प्रवेश परीक्षा का परिणाम 29 जून को घोषित किया जाएगा।
सात जुलाई से प्रारंभ होगी कक्षाएं : डॉ. रोहतास ने बताया कि पाठ्यक्रम की कक्षाएं 7 जुलाई 2026 से प्रारंभ होंगी। उन्होंने विद्यार्थियों से समय पर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने तथा प्रवेश परीक्षा की तैयारी निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह समस्त प्रवेश प्रक्रिया चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विजय कुमार के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में संचालित की जा रही है। कुलपति के निर्देशन में विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण विधि शिक्षा एवं पारदर्शी प्रवेश व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस प्रकार चलेगी अन्य प्रक्रिया
उन्होंने बताया कि तृतीय मेरिट सूची के बाद बची हुई सीटों का विवरण 11 जुलाई को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रदर्शित किया जाएगा। इसके बाद 13 जुलाई 2026 को भौतिक काउंसलिंग आयोजित की जाएगी तथा इस प्रक्रिया के तहत चयनित अभ्यर्थी 14 जुलाई 2026 तक फीस जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन
इस प्रकार है प्रवेश परीक्षा के अंक
प्रवेश परीक्षा के कुल अंक - 100 अंक
जनरल इंग्लिश - 15 अंक
लीगल एप्टीट्यूड - 30 अंक
रीजनिंग - 20 अंक
सामान्य ज्ञान - 20 अंक
समसामयिक घटना - 15 अंक
प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा।
इस प्रकार है मेरिट सूची
सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए - न्यूनतम 45 प्रतिशत
ओबीसी वर्ग के लिए- 42 प्रतिशत
एससी/डीएससी/एसटी वर्ग के लिए - 40 प्रतिशत अंक
इस प्रकार रहेगी सूची व फीस जमा करवाने की तिथि
- प्रथम मेरिट सूची - 1 जुलाई , चयनित अभ्यर्थी 3 जुलाई तक ऑन लाइन फीस जमा कर सकेंगे।
- द्वितीय मेरिट सूची - 4 जुलाई, फीस जमा करने की अंतिम तिथि 7 जुलाई।
- तृतीय मेरिट सूची- 8 जुलाई , फीस जमा करने की अतिथि 10 जुलाई।