{"_id":"697cd777438eb857e80035af","slug":"2092-students-appeared-for-the-mission-buniyad-level-2-exam-at-9-centers-sirsa-news-c-128-1-sir1002-152173-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: 9 केंद्रों पर 2,092 विद्यार्थियों ने दी मिशन बुनियाद लेवल-2 परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: 9 केंद्रों पर 2,092 विद्यार्थियों ने दी मिशन बुनियाद लेवल-2 परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 30 Jan 2026 09:38 PM IST
विज्ञापन
स्कूल में बुनियाद परीक्षा देते विद्यार्थी।
विज्ञापन
सिरसा। जिलेभर के 9 परीक्षा केंद्रों पर 2,092 विद्यार्थियों ने मिशन बुनियाद लेवल-2 की प्रवेश परीक्षा दी। वहीं 186 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। यह परीक्षा केवल उन विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई थी जिन्होंने बुनियाद लेवल-1 उत्तीर्ण किया था।
जिला मुख्यालय में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए। पहला राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेला ग्राउंड और दूसरा राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अनाज मंडी रहा। परीक्षा में कुल 10 प्रश्न पूछे गए, प्रत्येक प्रश्न 5 अंकों का, यानी कुल 50 अंक की परीक्षा आयोजित हुई। विद्यार्थियों ने परीक्षा को आसान और व्यवस्थित बताया।
लेवल-2 में उत्तीर्ण विद्यार्थी अब लेवल-3 परीक्षा में शामिल होंगे, जिसके पश्चात कक्षा 9वीं में मिशन बुनियाद कार्यक्रम के अंतर्गत अंतिम चयन किया जाएगा। मिशन बुनियाद योजना हरियाणा सरकार एवं शिक्षा विभाग की ओर से विशेष रूप से राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को सशक्त बनाने, शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने के उद्देश्य से शुरू की गई है।
परीक्षा के दौरान जिला गणित विशेषज्ञ डॉ. पीडी बैनीवाल, पीएफएमएस नोडल अधिकारी हरीश चावला और विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. मुकेश कुमार ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कुल 222 परीक्षार्थियों में से 207 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। प्राचार्य मदन मलिक और शिक्षाविद चमन भारतीय ने भी निरीक्षण किया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
परीक्षा बहुत सुव्यवस्थित थी, सेंटर में सुरक्षा और अनुशासन शानदार था। मैं लेवल-3 की तैयारी करूंगी। प्रश्नों का स्तर ठीक था और परीक्षा आसान रही।
- रेखा रानी। फोटो- 29
-- -
सवाल अच्छे लगे। मिशन बुनियाद ने मेरी तैयारी और आत्मविश्वास दोनों बढ़ाए। यह परीक्षा सभी छात्रों के लिए सीखने का अच्छा अनुभव रही।
- तुलसी रानी। फोटो- 28
-- -- -- -- -- --
प्रदेशभर में मिशन बुनियाद के 103 केंद्र संचालित है। जहां कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। यह कार्यक्रम वर्ष 2022 से संचालित हो रहा है और सहभागिता की दृष्टि से यह वर्ष अब तक का सबसे महत्वपूर्ण वर्ष रहा है।
- डॉ. मुकेश कुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ सिरसा।
Trending Videos