{"_id":"69e1231ad3339fc30d074f8e","slug":"3-arrested-in-rangdari-matter-sirsa-news-c-128-1-sir1004-156776-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: होटल मालिक से 2 लाख की रंगदारी मांगने वाले तीनों आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: होटल मालिक से 2 लाख की रंगदारी मांगने वाले तीनों आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 16 Apr 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना में इस्तेमाल पिस्तौल बरामद, अदालत ने भेजा जेल
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। होटल ब्लू बैरी के मालिक से 2 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अमनदीप उर्फ साधू निवासी गांव मल्लेवाला, मनप्रीत सिंह उर्फ मनी निवासी सपरा वाली गली, सदर बाजार सिरसा व सोनल उर्फ सन्नी भक्त सिंह कॉलोनी सिरसा का रहने वाला है। आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त बाइक, स्कूटी व एक पिस्तौल बरामद की गई है।
एसपी दीपक सहारन ने बताया कि खैरपुर चौकी पुलिस को दिए बयान में न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी दीपक जांगड़ा ने बताया था कि वह कंगनपुर फाटक स्थित ब्लू बैरी होटल में काम करता है। होटल मालिक का नाम प्रिंस है। 14 अप्रैल को रात करीब दो बजे वह होटल लॉक कर बाहर निकला तो बाइक व स्कूटी पर सवार होकर अमनदीप उर्फ साधू निवासी गांव मल्लेवाला, मनप्रीत सिंह उर्फ मनी निवासी सपरा वाली गली सदर बाजार सिरसा व सोनल उर्फ सन्नी निवासी भक्त सिंह कॉलोनी उसके पास आए।
दीपक जांगड़ा ने बताया कि मनप्रीत ने पिस्तौल निकालकर उसके सिर पर लगा दिया और मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद तीनों युवकों ने उससे कहा कि यह हमारा इलाका है, होटल चलाना है तो प्रिंस को हमारी इजाजत लेनी पड़ेगी और हर महीने 2 लाख रुपये देने पड़ेंगे वरना होटल बंद करा देंगे। इसके बाद तीनों युवक चले गए।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान बुधवार को पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। अदालत ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
Trending Videos