{"_id":"69e122d34469110536056e36","slug":"38-lakh-fraud-sirsa-news-c-128-1-sir1004-156805-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: क्रेडिट कार्ड से निवेश के नाम पर 38 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: क्रेडिट कार्ड से निवेश के नाम पर 38 लाख की ठगी
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 16 Apr 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
इंश्योरेंस एजेंट को दिया था मोटे मुनाफे का लालच, आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। मुनाफे का लालच देकर एक इंश्योरेंस एजेंट व उसके साथियों से दंपती ने 38.74 लाख रुपये हड़प लिए। आरोपी साकेत अग्रवाल व उसकी पत्नी कोमल गोयल हिसार स्थित डीएन काॅलेज के साथ वाली गली के रहने वाले हैं। दोनों के खिलाफ शहर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
बेगू रोड निवासी सागर कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पिछले कई वर्षों से इंश्योरेंस सेक्टर में कार्यरत है। वर्तमान में एक निजी कंपनी के साथ जुड़ा हुआ है। नवंबर 2025 में उसकी मुलाकात साकेत अग्रवाल से हुई। साकेत ने खुद को सिरसा सदर बाजार स्थित एक रिटेल फर्म में मैनेजर बताया।
साकेत अग्रवाल ने उसे कहा कि वह क्रेडिट कार्ड के जरिए इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदकर बेचता है। इस काम में अच्छा मुनाफा है। साकेत अग्रवाल ने सागर को इस व्यवसाय में निवेश करने के लिए प्रेरित किया और उसके साथ अन्य लोगों को जोड़ने के लिए भी कहा। भरोसा दिलाने के लिए शुरुआत में कुछ रकम वापस भी की। इससे सागर और उसके परिचितों का विश्वास बढ़ गया।
इसके बाद सागर ने अपना और अपने भाई व दोस्तों के क्रेडिट कार्ड आरोपी को सौंप दिए। दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच साकेत अग्रवाल ने विभिन्न क्रेडिट कार्डों से करीब 23.85 लाख रुपये खर्च कर दिए। इसके अलावा, सागर और उसके साथियों से बैंक ट्रांसफर, गूगल पे और नकद के माध्यम से भी बड़ी रकम ली गई।
सागर का कहना है कि आरोपी ने 38 लाख 74 हजार 573 रुपये उनसे हड़प लिए। जब उसने पैसे वापस मांगे तो साकेत अग्रवाल टाल-मटोल करने लगा। पड़ताल करने पर पता चला कि साकेत अग्रवाल अपने परिवार सहित घर छोड़ चुका है। अन्य लोगों के साथ भी इसी तरह की ठगी कर चुका है। जांच अधिकारी संदीप कुमार का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
Trending Videos