सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   para 40 degree cross

Sirsa News: तपने लगा शहर, एक सप्ताह में 11 डिग्री बढ़ा तापमान, पारा 40 डिग्री पार

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 16 Apr 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
para 40 degree cross
मुंह पर कपड़ा बांधकर स्कूटी चलाते हुए महिला। संवाद
विज्ञापन
हीट स्ट्रोक से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, तापमान पहुंचा 40 डिग्री
Trending Videos

अस्पतालों में जरूरी दवाएं सहित तमाम इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश
- गर्म हवाओं का दिखने लगा असर,

फोटो - 52,53


संवाद न्यूज एजेंसी



सिरसा। एक सप्ताह में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई। गर्म हवा चलने लगी है। लू का असर देखने को मिल रहा है। जिले में 9 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री था। सात दिन के अंदर ही न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री के साथ 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 11 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 40 डिग्री पहुंच गया है।
गर्म हवा और तापमान में बढ़ोतरी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने भी हीट स्ट्रोक को लेकर एडवाइजरी जारी कर दी है। गर्मी के मौसम में मंडियों और खेतों में मजदूर काम कर रही है। वहीं, किसान भी दिन-रात गेहूं निकालने और तूड़ी बनवाने में लगा हुआ है। अपनी फसल को बेचने के लिए मंडी की लाइनों में लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में वे हीट स्ट्रोक का शिकार न हों। इसके लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हरियाणा के निदेशक ने सिविल सर्जन को निर्देश जारी कर जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में हीट स्ट्रोक को लेकर जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा है कि सभी अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक दवाएं, आईवी फ्लूइड, ओआरएस, आइस पैक व कूलिंग उपकरणों की पर्याप्त उपलब्धता रखी जाए। हीट स्ट्रोक से पीड़ित मरीजों के उपचार के लिए अलग से स्थान निर्धारित किया जाए, ताकि उन्हें तुरंत और प्रभावी इलाज मिल सके।
इसके साथ उन्होंने मानक उपचार प्रोटोकॉल के अनुसार प्रशिक्षित मेडिकल व पैरामेडिकल स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया है। उन्होंने ओपीडी और इमरजेंसी में गर्मी से संबंधित बीमारियों की रोकथाम और शुरुआती पहचान के लिए सूचना, शिक्षा और संचार सामग्री प्रदर्शित करने के निर्देश भी दिए हैं। निर्देश में कहा है कि इन तैयारियों में किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा।
इस प्रकार बढ़ा तापमान
तारीख, न्यूनतम , अधिकतम डिग्री
9 अप्रैल 15, 29
10 अप्रैल, 15,31
11 अप्रैल - 17, 33
12 अप्रैल 16,33
13 अप्रैल 16.5, 36
14 अप्रैल 17,36
15 अप्रैल 18,38
16 अप्रैल - 20, 40
गर्म हवा से तेजी से बढ़ेगा तापमान
आईएमडी के अनुसार, आगामी दिनों में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। 15 अप्रैल तक सुबह व शाम का तापमान कम होने से किसानों के लिए राहत भरा रहा था। आसानी से गेहूं की कटाई हो पाई थी लेकिन अब आगे मौसम गर्म होने वाला है, न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।यह रखेे ध्यान
1 चेहरे व सिर को कपड़े से ढककर रखें।
2 बाहर निकलें तो पानी साथ जरूर लें।
3 बच्चे और बुजुर्ग गर्मी के मौसम में बाहर न घूमें।
4 जूस व अन्य पेय पदार्थ का सेवन अधिक करें।
5 तबीयत खराब होने पर तुरंत प्रभाव से चिकित्सक से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed