फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   3 arrested on panchyat member attack

Sirsa News: पंचायत सदस्य पर हमले में नाबालिग समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

Sun, 26 Jul 2026 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 26 Jul 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
3 arrested on panchyat member attack
पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल तलवार और मोटरसाइकिल की बरामद
विज्ञापन

गांव अलीका में 20 जुलाई को हुआ था हमला, मामले की जांच जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। गांव अलीका में वार्ड नंबर-11 के पंचायत सदस्य गुरमीत सिंह के घर में घुसकर उन पर जानलेवा हमला करने के मामले में शहर थाना डबवाली पुलिस ने नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और तलवार भी बरामद कर ली है।
शहर थाना प्रभारी अवतार सिंह ने बताया कि 20 जुलाई को गांव अलीका निवासी पंचायत सदस्य गुरमीत सिंह की शिकायत पर थाना शहर डबवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। शिकायत के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार तीन युवक जबरन उनके घर में घुस आए और धारदार हथियार से घायल कर दिया। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी थी।
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है जिसे नियमानुसार ऑब्जरवेशन होम, करनाल भेज दिया गया है। अन्य दो आरोपी अर्शदीप सिंह और कुलदीप सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा। आरोपियों को रिमांड पर लेकर अन्य तथ्यों के संबंध में पूछताछ की जाएगी।

पुलिस के अनुसार आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त तलवार और मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है। घटना के बाद पंचायत सदस्य गुरमीत सिंह ने आरोप लगाया था कि गांव में कथित नशे के धंधे का विरोध करने के कारण रंजिशवश उन पर हमला किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed