{"_id":"6a664e5251e6a0e91e05ca2c","slug":"5-arrested-in-gambling-sirsa-news-c-128-1-svns1027-162129-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: अनाज मंडी में जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: अनाज मंडी में जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, पांच गिरफ्तार
Sun, 26 Jul 2026 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
5.01 लाख रुपये की नकदी और ताश के पत्ते बरामद, आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने अनाज मंडी क्षेत्र की पीर बस्ती में चल रहे जुए के अड्डे का रविवार को भंडाफोड़ किया है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर पांच लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 5 लाख 1 हजार 790 रुपये की जुआ राशि और ताश के पत्ते बरामद किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि सीआईए ऐलनाबाद की टीम गश्त और जांच अभियान के दौरान वाल्मीकि चौक क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि पीर बस्ती स्थित एक मकान में कुछ लोग सार्वजनिक रूप से जुआ खेल रहे हैं।
पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर दबिश दी। पुलिस ने मौके से पांच व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से भारी मात्रा में नकदी और ताश के पत्ते बरामद हुए।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी विकास निवासी हिसार, हैप्पी निवासी रानियां, फिरोज खान निवासी नोहर (हनुमानगढ़), श्याम लाल शर्मा निवासी पीर बस्ती सिरसा और वेद प्रकाश निवासी एमसी कॉलोनी सिरसा के रूप में हुई है।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ शहर थाना सिरसा में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और जुए से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जानकारी जुटाई जा रही है।