फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   theft in dhani

Sirsa News: ढाणी में खिड़की काट कर घुसे चोरों ने किया आभूषण व नकदी पर हाथ साफ

Sun, 26 Jul 2026 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 26 Jul 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
theft in dhani
चोरों द्वारा काटा गया जंगला। संवाद
--एक माह में तीन बड़ी चोरियां, पुलिस के हाथ खाली
विज्ञापन

फोटो -- 1
संवाद न्यूज एजेंसी
ओढ़ां। ओढ़ां थाना क्षेत्र गांव मिठड़ी में शनिवार रात चोर एक ढाणी के एक घर के पीछे की खिड़की काटकर घुसे और सोने-चांदी के आभूषण व नकदी चुरा ले गए। घटना का पता रविवार लगा। घरवालों ने डायल 112 व ओढ़ां पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
ढाणी निवासी बिट्टू सिंह ने बताया कि मिठड़ी से खुईयां मलकाना रोड पर उसकी व उसके भाई हमीर उर्फ काला सिंह व अजैब सिंह की ढाणियां बनी हुई हैं। शनिवार रात वे सभी बाहर सोए हुए थे। चोरों ने उसके भाई की घर के पिछले हिस्से की खिड़की काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन

बिट्टू सिंह के मुताबिक, चोर उसके भाई अजैब सिंह के घर से करीब 7 तोला सोना व करीब 50 हजार की नकदी व उसके भाई काला सिंह के घर से करीब 3 तोले सोने के आभूषण व करीब एक लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिट्टू सिंह के मुताबिक, चोरों ने उसके यहां भी चोरी की कोशिश की लेकिन वे खिड़की नहीं तोड़ पाए। इसके बाद उसके भाइयों के घरों को निशाना बनाया। अजैब सिंह के घर में पिछले कुछ दिनों से शेड बनाने का कार्य चल रहा था। काम शनिवार को ही खत्म हुआ था।
पुलिस को संदेह है शेड बनाने वाले मिस्त्रियों व उनके मजदूरों पर है। डायल 112 व ओढ़ां थाना के कार्यवाहक थाना प्रभारी एएसआई राकेश कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है। ओढ़ां थाना क्षेत्र में एक माह में चोरी की तीन बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं।
मिठड़ी फार्म से भी लाखों की नकदी चोरी
उधर, गांव मिठड़ी में स्थित मिल्क प्लांट को भी चोरों ने निशाना बनाया। चोर यहां से एक लाख 44 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। प्लांट सुपरवाइजर अनिल कुमार ने अनुसार 20 जुलाई की रात चोर प्लांट की चहारदीवारी फांदकर प्रशासनिक भवन में प्रवेश किया। अकाउंट्स सेक्शन में दराज तोड़कर उसमें रखी करीब एक लाख 44 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। घटना का पता सुबह उस समय लगा जब अकाउंट्स अधिकारी ड्यूटी पर पहुंचे। जांच करने पर नकदी गायब मिली। चोरी की ये वारदात प्लांट परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। .

नवोदय परिसर में हुई चोरी के मामले में पुलिस खाली हाथ
नवोदय परिसर में हुई चोरी की घटना को एक माह हो गया पर पुलिस की कार्रवाई अब तक मोबाइल व सीसीटीवी फुटेज से आगे नहीं बढ़ पाई है। बीती 28 जून को ग्रीष्मकालीन अवकाश के चलते शारीरिक प्रशिक्षण शिक्षक मुराद सिंह बाहर गए थे। चोर उनके क्वार्टर से करीब 20 तोला सोना व तीन हजार रुपये की नकदी व साथ लगते एक अन्य शिक्षक के यहां से करीब 5 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed