{"_id":"69c2cf85132d8e963f0d9aed","slug":"3-arrested-with-heroine-sirsa-news-c-128-1-sir1002-155282-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: हेरोइन के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: हेरोइन के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 24 Mar 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
डबवाली। सीआईए स्टाफ डबवाली और चौकी गोरीवाला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गांव गंगा से तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। इनमें मुख्य तस्कर रणजीत उर्फ मोनू गांव कालुआना सहित दो अन्य आरोपी सुरेंद्र और अमनदीप गांव गंगा शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 6 ग्राम 560 मिलीग्राम हेरोइन बरामद की।
चौकी गोरीवाला प्रभारी एएसआई जगपाल सिंह ने बताया कि सोमवार को सीआईए डबवाली की टीम गश्त पर थी। जब टीम गांव गंगा से जंडवाला बिश्नोईयां की ओर जा रही थी तो एक लाल रंग की मोटरसाइकिल पर दो युवक खड़े मिले। पुलिस को देखकर दोनों युवक बाइक लेकर भागने लगे लेकिन टीम ने उन्हें शक के आधार पर पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम सुरेंद्र और अमनदीप बताया।
जब पुलिस ने उनकी मोटरसाइकिल की तलाशी ली तो टंकी और सीट के बीच एक पारदर्शी पन्नी में 6.56 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस पर आरोपियों के खिलाफ थाना सदर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
इसके बाद चौकी गोरीवाला प्रभारी एएसआई जगपाल सिंह ने मामले की जांच की और मुख्य तस्कर रणजीत उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया। रणजीत ने ही सुरेंद्र और अमनदीप को हेरोइन सप्लाई की थी।
Trending Videos